Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अनिल कपूर की नई फिल्म 'सूबेदार' की पहली झलक आई सामने

अनिल कपूर की आने वाली फिल्म 'सूबेदार' का टीजर रिलीज हो गया है और यह टीजर 1 मिनट 47 सेकेंड लंबा है। टीजर की शुरुआत घर के एक सीन से होती है, एक घर को लोगों ने घेर लिया है, जो दरवाजा खटखटा रहे हैं और सिपाही को बाहर आने के लिए कह रहे हैं।

24 Dec 2024

अनिल कपूर की नई फिल्म 'सूबेदार' की पहली झलक आई सामने

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर आज मंगलवार को अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस भी अनिल कपूर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अनिल कपूर ने फैंस को एक तोहफा भी दिया है। एक्टर ने अपने 68वें जन्मदिन पर अपनी नई फिल्म 'सूबेदार' की घोषणा की और फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया।

अनिल कपूर की आने वाली फिल्म 'सूबेदार' का टीजर रिलीज हो गया है और यह टीजर 1 मिनट 47 सेकेंड लंबा है। टीजर की शुरुआत घर के एक सीन से होती है, एक घर को लोगों ने घेर लिया है, जो दरवाजा खटखटा रहे हैं और सिपाही को बाहर आने के लिए कह रहे हैं। इसके बाद अनिल कपूर का लुक आता है, जिसमें वह हाथ में बंदूक लिए कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। वह तीखे स्वर में कहते हैं- 'सैनिक तैयार हैं।' अपनी फिल्म 'सूबेदार' का यह टीजर अनिल कपूर ने हाल ही में अपने जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही एक्टर ने टीजर शेयर करते हुए कैप्शन भी दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि किसी अच्छी बात की घोषणा किसी शुभ दिन पर की जानी चाहिए। जल्द ही नई फिल्म 'सूबेदार' आने वाली है।

फिल्म 'सूबेदार' में बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के साथ एक्ट्रेस राधिका मदान भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 'सूबेदार' का निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है और उन्होंने प्रज्ज्वल चंद्रशेखर के साथ मिलकर इस फिल्म को लिखा है। फिल्म का निर्माण विक्रम मल्होत्रा, सुरेश त्रिवेणी और अनिल कपूर ने अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट, ओपनिंग इमेज और अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया है। फिल्म 'सूबेदार' प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी, लेकिन अभी तक इसकी रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अनिल कपूर की नई फिल्म 'सूबेदार' की पहली झलक आई सामने
अनिल कपूर की आने वाली फिल्म 'सूबेदार' का टीजर रिलीज हो गया है और यह टीजर 1 मिनट 47 सेकेंड लंबा है। टीजर की शुरुआत घर के एक सीन से होती है, एक घर को लोगों ने घेर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News