Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

ममता ने क्रिसमस के मौके पर दिया एकता और सौहार्द का संदेश

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने क्रिसमस के मौके पर एकता और सौहार्द का संदेश दिया

25 Dec 2024

ममता ने क्रिसमस के मौके पर दिया एकता और सौहार्द का संदेश

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने क्रिसमस के मौके पर एकता और सौहार्द का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि बंगाल की खासियत यह है कि 'विविधता में एकता' हमारे लिए केवल एक आदर्श नहीं है, बल्कि यह हमारी आत्मा है। यह भावना त्योहारों के दौरान और भी गहराई से महसूस होती है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के "कैथेड्रल ऑफ द मोस्ट होली रोज़री" में आयोजित मध्य रात्रि प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। इस अवसर पर कलकत्ता के आर्कबिशप मोस्ट रेव. थॉमस डी’सूजा भी उपस्थित थे।

ममता बनर्जी ने प्रार्थना सभा के बाद ट्वीट कर लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "क्रिसमस का प्रकाश आपके दिलों को गर्माहट और आपके घरों को खुशी से भर दे। आप और आपके प्रियजनों पर ईश्वर की कृपा बनी रहे।" उल्लेखनीय है कि क्रिसमस के मौके पर पश्चिम बंगाल में कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। राज्य के कई हिस्सों में क्रिसमस उत्सव का आयोजन हुआ है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता ने क्रिसमस के मौके पर दिया एकता और सौहार्द का संदेश
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने क्रिसमस के मौके पर एकता और सौहार्द का संदेश दिया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News