Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

अलीपुर चिडिय़ाखाना के सामने खुलेगा बिग बाजार, राज्य कैबिनेट का फैसला

फरवरी के पहले सप्ताह में कालीघाट स्काईवॉक का उद्घाटन :  ममता 

26 Dec 2024

अलीपुर चिडिय़ाखाना के सामने खुलेगा बिग बाजार, राज्य कैबिनेट का फैसला

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता को सुंदर बनाने के लिए कई योजनाएं बनायी हैं। गुरुवार को कैबिनेट बैठक के फैसले के मुताबिक अलीपुर चिडिय़ाघर के विपरीत दिशा में बिग बाजार खोला जा रहा है। निश्चित रूप से स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को विशेष लाभ होगा। सीएम ममता ने कहा कि अलीपुर चिडिय़ाघर के विपरीत दिशा में एक जगह है। जहां एक एक्वेरियम और पशु चिकित्सा केंद्र था होगा वहां बड़ा बिग बाजार खोला जाएगा। 
उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सा केंद्र और एक्वेरियम अलीपुर चिडिय़ाघर में शिफ्ट किया जाएगा। उसके अलावा उन्होंने बताया कि अलीपुर म्यूजियम के सामने एक लेदर की बड़ी दुकान और आधे में बांग्लार साड़ी की दुकान खोली जाएगी। सीएम ने कहा कि वहां भवन निर्माणाधीन हैं, आधा हिस्सा लेदर हब को दिया जाएगा। और बाकी हिस्सा बंगाल में साडिय़ों की मार्केटिंग के लिए दी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि बिग बाजार के लिए राज्य के सभी प्रमुख शहरों में एक एकड़ जमीन मुफ्त दी जाएगी।जिनमें से दो मंजिल स्वयं सहायता समूहों के लिए आरक्षित होनी चाहिए। बाकी दुकानें, सामुदायिक हॉल, सिनेमा हॉल होंगे। इसका टेंडर किया जाएगा। ज़मीन हमारी सरकार देगी। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि इस परियोजना के माध्यम से कोलकाता के विकास से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया कि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो फरवरी के पहले सप्ताह में कालीघाट स्काईवॉक का उद्घाटन किया जाएगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कई बार राज्य में रोजगार बढ़ाने की बात कर चुकी हैं।उन्होंने दावा किया कि बंगाल में अन्य उद्योगों के लिए औद्योगिक माहौल है। 
विश्व बंगाल व्यापार सम्मेलन 5 और 6 फरवरी को आयोजित होगा। वहां कई उद्योगपतियों के भी शामिल होने की उम्मीद है।ऐसे में धीरे-धीरे निवेश की उम्मीद बढ़ती जा रही है।
आगजनी की वजह से कमजोर हुआ दुर्गापुर ब्रिज 
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पिछले दिनों आग लगने की घटना की वजह से दुर्गापुर ब्रिज काफी कमजोर हो गया है और उन्होंने कहा कि यह पूरी घटना अलाव तापने की वजह से हुई है। दरअसल ब्रिज के नीचे जो लोग रहते हैं वह ठंड में अलाव करते हैं। ममता ने कहा कि मैं पुलिस प्रशासन को यह कहा है कि महानगर में कोई अलाव ताप रहा है तो उसका  ख्याल रखा जाए। सीएम ने कहा कि लोगों से यह गुजारिश है कि अगर अलाव ताप भी रहे हैं तो उसे वहीं बुझा दें।ममता ने कहा कि हम लोगों ने दुर्गापुर ब्रिज का परीक्षण किया है और पाया है कि ब्रिज पूरी तरह से कमजोर हो चुका है। मैं उसके नीचे रहने वाले लोगों को कहूंगी कि आप तुरंत वहां से शिफ्ट हो। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं रेल प्रबंधन से भी गुजारिश करुंगी कि वे यह ध्यान रखें कि उनकी जहां-जहां जमीन है वहां कोई अवैध बस्ती ना बनाएं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि नाइट ट्रैवल को आम लोग कुछ दिनों तक नजरअंदाज करें क्योंकि कुहासे की वजह से दुर्घटनाएं हो जाती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अलीपुर चिडिय़ाखाना के सामने खुलेगा बिग बाजार
फरवरी के पहले सप्ताह में कालीघाट स्काईवॉक का उद्घाटन :  ममता 





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News