Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

संदेशखाली में लगेगा हाई वोल्टेज राजनीति का तड़का

आज ममता तो कल शुभेंदु की सभा

29 Dec 2024

संदेशखाली में लगेगा हाई वोल्टेज राजनीति का तड़का

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार  को संदेशखाली जा रही हैं। वह वहां प्रशासनिक बैठक करेंगी। रविवार को संदेशखाली में ऋषि अरबिंदो मिशन मठ में एक हेलीकॉप्टर अभ्यास भी आयोजित किया गया। शेख शाहजहां कांड के करीब एक साल बाद ममता बनर्जी संदेशखाली में कदम रखने जा रही हैं। मुख्यमंत्री के दौरे के ठीक एक दिन बाद विपक्ष के नेता और बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी संदेशखाली जा रहे हैं। 
ममता बनर्जी संदेशखाली के ऋषि अरबिंदो मिशन मैदान में सरकारी सेवा वितरण समारोह में भाग लेंगी। संदेशखाली में प्रशासनिक बैठक होगी। ममता का बड़ा कार्यक्रम है। संदेशखाली नदियों से घिरा एक द्वीप है। और इसीलिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कुल मिलाकर संदेशखाली को सुरक्षा की चादर में लपेट दिया गया है। संदेशखाली में एक तरफ जंगल है। और दूसरी तरफ बांग्लादेश की सीमा है। इसलिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।रविवार से पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। उत्तर 24 परगना के जिला मजिस्ट्रेट समेत कई अधिकारियों ने रविवार को हेलीपैड का दौरा किया।
मुख्यमंत्री के दौरे के ठीक एक दिन बाद शुभेंदु अधिकारी संदेशखाली का दौरा करेंगे। वह वहां जनसंपर्क यात्रा करेंगे. तो यह कहा जा सकता है कि साल के अंत में संदेशखाली पॉलिटिकल अखाड़ा बन जाएगा।  मुख्यमंत्री और विपक्षी दल के नेता के दौरे को लेकर द्वीप के निवासी राजनीति के मूड में हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संदेशखाली में बांग्लार बाड़ी और लक्ष्मी भंडार योजना के तहत 100 स्थानीय लोगों को प्रत्यक्ष और राज्य भर के 20 हजार लोगों को वर्चुअल रूप से सहायता प्रदान करेंगी साथ ही और भी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ की भी जानकारी वहां पर वह दे सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


संदेशखाली में लगेगा हाई वोल्टेज राजनीति का तड़का
आज ममता तो कल शुभेंदु की सभा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News