Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नए साल की रात एसटीएफ ने पकड़ा अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का सरगना, चार हथियार बरामद

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं और यह नेटवर्क कितने बड़े स्तर पर काम करता है

01 Jan 2025

नए साल की रात एसटीएफ ने पकड़ा अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का सरगना, चार हथियार बरामद

कोलकाता। नए साल की पूर्व संध्या पर पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बीरभूम जिले के सिउड़ी थाना क्षेत्र के नतूनपल्ली इलाके में छापेमारी कर अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान कोलकाता के गार्डनरीच इलाके के मोहम्मद फैसल के रूप में हुई है।
एसटीएफ के एसपी, आईपीएस इंद्रजीत बसु ने बुधवार दोपहर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने रानीगंज-सिउड़ी सड़क के पास संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति के पास से चार देशी कट्टे बरामद हुए। ये सभी कट्टे काले रंग के धातु से बने और एक बार में एक गोली दागने वाले हैं। सभी हथियार अच्छी स्थिति में पाए गए और उन्हें जब्त कर लिया गया।
प्राथमिक जांच में पता चला है कि मोहम्मद फैसल बिहार से पश्चिम बंगाल में अवैध हथियार लाने और विभिन्न आपराधिक तत्वों को बेचने में सक्रिय था। यह अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का हिस्सा है, जो पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में अवैध हथियारों की आपूर्ति करता है।
गिरफ्तारी के बाद सिउड़ी थाने में आरोपित के खिलाफ हथियार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं और यह नेटवर्क कितने बड़े स्तर पर काम करता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चार हथियार बरामद
पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं और यह नेटवर्क कितने बड़े स्तर पर काम करता है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News