Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

डॉ. मनमोहन सिंह की याद में घर पर अखंड पाठ आयोजित, सोनिया और खरगे हुए शामिल

खरगे ने इस अवसर पर डॉ. सिंह को याद करते हुए कहा कि उनकी स्मृतियां हमेशा हमारे दिल में रहेंगी। उनकी सादगी, सरलता और आदर्श सदैव हमें प्रेरित करते रहेंगे। इस मौके पर सोनिया गांधी ने डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरुशरण कौर का हाथ थामते हुए हमेशा उनका साथ देने का भरोसा दिलाया।

03 Jan 2025

डॉ. मनमोहन सिंह की याद में घर पर अखंड पाठ आयोजित, सोनिया और खरगे हुए शामिल

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार द्वारा शुक्रवार को उनकी स्मृति में उनके आवास पर अखंड पाठ रखा गया। परिवार के सदस्यों तथा रिश्तेदारों के अलावा कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इस अवसर पर मौजूद रह कर डॉ. सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

खरगे ने इस अवसर पर डॉ. सिंह को याद करते हुए कहा कि उनकी स्मृतियां हमेशा हमारे दिल में रहेंगी। उनकी सादगी, सरलता और आदर्श सदैव हमें प्रेरित करते रहेंगे। इस मौके पर सोनिया गांधी ने डॉ. मनमोहन सिंह की पत्नी गुरुशरण कौर का हाथ थामते हुए हमेशा उनका साथ देने का भरोसा दिलाया।

आज अपराह्न तीन बजे के बाद नई दिल्ली स्थित गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में भी शबद कीर्तन और अंतिम अरदास की जाएगी।

डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर, 2024 को 92 वर्ष की आयु में दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया था। 28 दिसंबर को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार राजधानी के निगम बोध घाट पर उनके परिवारीजनों, रिश्तेदारों, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके काबीना मंत्रियों तथा सरकारी गण्यमान्य लोगों की मौजूदगी में किया गया। उनके अंतिम संस्कार में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस के तमाम बड़े नेता भी शामिल हुए। डॉ. मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के 13वें प्रधानमंत्री और 1991 से 1996 तक देश के वित्त मंत्री रहे थे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डॉ. मनमोहन सिंह की याद में घर पर अखंड पाठ आयोजित, सोनिया और
खरगे ने इस अवसर पर डॉ. सिंह को याद करते हुए कहा कि उनकी स्मृतियां हमेशा हमारे दिल में रहेंगी। उनकी सादगी, सरलता और आदर्श सदैव हमें प्रेरित करते रहेंगे। इस मौके





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News