Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, छह की मौत

विरुधुनगर जिले के चतुर इलाके में पोमियापुरम गांव के निवासी बालाजी की इसी गांव में साईनाथ फायर वर्क्स नाम से पटाखा फैक्टरी है।

04 Jan 2025

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, छह की मौत

विरुधुनगर। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के चतुर इलाके में शनिवार काे एक निजी पटाखा फैक्टरी में हुए जबरदस्त विस्फाेट में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से वहां पर अफरा-तफरी और दहशत का माहाैल व्याप्त हाे गया है। यह विस्फोट कितना जबरदस्त था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फैक्टरी के चार कमरे पूरी तरह जमींदोज हो गए हैं। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने वहां से छह लोगों के शव बरामद किए हैं। अभी वहां पर आग बुझाने और तलाशी का काम किया जा रहा है।

विरुधुनगर जिले के चतुर इलाके में पोमियापुरम गांव के निवासी बालाजी की इसी गांव में साईनाथ फायर वर्क्स नाम से पटाखा फैक्टरी है। इसके लिए उन्हाेंने केन्द्रीय विस्फोटक नियंत्रण विभाग से लाइसेंस भी ले रखा है। बताया जा रहा है कि आज सुबह पाैने दस बजे के करीब पटाखा फैक्टरी में जबरदस्त विस्फाेट हाे गया। हादसे के वक्त फैक्टरी के 35 कमरों में 80 से ज्यादा मजदूर पटाखों के निर्माण में लगे हुए थे। बताया गया है कि यह विस्फाेट पटाखा बनाने के लिए रसायन मिलाते समय अचानक घर्षण के कारण हुआ। इस विस्फोट में 4 कमरे पूूरी तरह जमींदोज हो गये। इन कमरों में मौजूद 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि इस घटना में और किसी के घायल या नुकसान हाेने के बारे में अभी काेई जानकारी नहीं मिल सकी है। शिवकाशी और चतुर अग्निशमन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, छह
विरुधुनगर जिले के चतुर इलाके में पोमियापुरम गांव के निवासी बालाजी की इसी गांव में साईनाथ फायर वर्क्स नाम से पटाखा फैक्टरी है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News