Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मुजफ्फरपुर शहर के पूर्वी भाग में रिंग रोड का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

उन्होंने कहा कि हम सब तरह के काम करा दिये हैं लेकिन हमें जानकारी मिली है कि मुजफ्फरपुर शहर में ट्रैफिक जाम की बहुत समस्या है। इसके लिए मुजफ्फरपुर के पूर्वी भाग में रिंग रोड का निर्माण कराया जायेगा।

05 Jan 2025

मुजफ्फरपुर शहर के पूर्वी भाग में रिंग रोड का होगा निर्माण : मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार

पटना/मुजफ्फरपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुजफ्फरपुर जिले में संपन्न प्रगति यात्रा के बाद समीक्षा बैठक में जिले के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।

उन्होंने कहा कि हम सब तरह के काम करा दिये हैं लेकिन हमें जानकारी मिली है कि मुजफ्फरपुर शहर में ट्रैफिक जाम की बहुत समस्या है। इसके लिए मुजफ्फरपुर के पूर्वी भाग में रिंग रोड का निर्माण कराया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रिंग रोड के निर्माण से जाम की समस्या दूर होने के साथ-साथ सीतामढ़ी, दरभंगा एवं नये राष्ट्रीय उच्च पथ-527 (सी.) की ओर जाने में समय की काफी बचत होगी।

शहर के रामदयालु चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए गोबरसही एवं रामदयालु नगर में रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी का शीघ्र निर्माण कराया जायेगा। साथ ही मधौल-रामदयालु पथ का चौड़ीकरण भी किया जायेगा।

सबहा चौक से मरीचा तक पथ का निर्माण कराया जायेगा। यह पथ बहुत ही महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चांदनी चौक से बखरी रोड बाईपास सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य कराया जायेगा। चांदनी चौक से भगवानपुर चौक तक पुल सहित सड़क का चौड़ीकरण किया जायेगा। साथ ही मुजफ्फरपुर जिले में कई सड़कों का निर्माण कराया जायेगा।

चंदवारा पुल के पहुंच पथ का निर्माण कराया जायेगा। गायघाट प्रखंड के भटगामा से मधुरपट्टी घाट पर पुल का निर्माण कराया जायेगा। औराई प्रखंड के घनश्यामपुर पंचायत अंतर्गत तकिया टोला एवं मथुरापुर पंचायत के सुन्दरखौली में तीन पुलों का निर्माण कराया जायेगा। बंदरा प्रखंड अंतर्गत बड़गांव से शंकरपुर तक पथ का निर्माण कराया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा मुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्टैण्ड का नाम अमर शहीद बैकुण्ठ शुक्ल के नाम पर किया जायेगा। इन सब कामों को करा दिया जायेगा और इसके अतिरिक्त मुजफ्फरपुर जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जायेगा। सरकार लगातार काम कर रही है और हर क्षेत्र में विकास का काम हो रहा है, आगे और तेजी से काम होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुजफ्फरपुर शहर के पूर्वी भाग में रिंग रोड का होगा निर्माण :
उन्होंने कहा कि हम सब तरह के काम करा दिये हैं लेकिन हमें जानकारी मिली है कि मुजफ्फरपुर शहर में ट्रैफिक जाम की बहुत समस्या है। इसके लिए मुजफ्फरपुर के पूर्वी भाग





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News