Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और तेलंगाना को दी रेल परियोजनाओं की सौगात

इन परियाेजनाओं में पठानकोट-जम्मू-उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला, भोगपुर सिरवाल-पठानकोट, बटाला-पठानकोट तथा पठानकोट से जोगिंदर नगर खंड वाले जम्मू रेलवे मंडल के निर्माण से जम्मू एवं कश्मीर तथा आसपास के क्षेत्रों को काफी लाभ होगा और लंबे समय से लंबित लोगों की आकांक्षाएं पूरी होंगी।

06 Jan 2025

प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और तेलंगाना को दी रेल परियोजनाओं की सौगात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और तेलंगाना को विभिन्न रेल परियोजनाओं की सौगात दी। इसमें नए जम्मू रेलवे मंडल और तेलंगाना में चरलापल्ली स्थित नए टर्मिनल स्टेशन का उद्घाटन तथा ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगढ़ा रेलवे मंडल भवन का शिलान्यास शामिल है।

इन परियाेजनाओं में पठानकोट-जम्मू-उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला, भोगपुर सिरवाल-पठानकोट, बटाला-पठानकोट तथा पठानकोट से जोगिंदर नगर खंड वाले जम्मू रेलवे मंडल के निर्माण से जम्मू एवं कश्मीर तथा आसपास के क्षेत्रों को काफी लाभ होगा और लंबे समय से लंबित लोगों की आकांक्षाएं पूरी होंगी। इससे भारत के अन्य हिस्सों के साथ कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे, बुनियादी ढांचे का विकास होगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र का समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास संभव होगा।

तेलंगाना के मेडचल-मलकजगिरी जिले के चरलापल्ली स्थित नए टर्मिनल स्टेशन को लगभग 413 करोड़ रुपये की लागत से दूसरे प्रवेश के प्रावधान के साथ एक नए कोचिंग टर्मिनल के रूप में विकसित किया गया है। उत्कृष्ट यात्री सुविधाओं से लैस पर्यावरण के अनुकूल यह टर्मिनल सिकंदराबाद, हैदराबाद और काचीगुडा में स्थित मौजूदा कोचिंग टर्मिनलों पर भीड़ को कम करेगा।

ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगढ़ा रेलवे मंडल भवन के शिलान्यास से ओडिशा, आंध्र प्रदेश एवं आसपास के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और क्षेत्र का समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास संभव होगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और तेलंगाना को दी रेल पर
इन परियाेजनाओं में पठानकोट-जम्मू-उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला, भोगपुर सिरवाल-पठानकोट, बटाला-पठानकोट तथा पठानकोट से जोगिंदर नगर खंड वाले जम्मू रेलवे मंडल के निर्माण स





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News