Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

शीश महल को लेकर भाजपा हमलावर, कहा- अराजकता का प्रदर्शन कर रही है आआपा

आज एक भौंडा प्रदर्शन आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और मंत्री सौरभ भारद्वाज द्वारा किया गया। ये जितना भी प्रयास कर लें परंतु शीश महल, जो अरविंद केजरीवाल की विलासिता का स्मारक है, उसे बचा नहीं सकते।

08 Jan 2025

शीश महल को लेकर भाजपा हमलावर,  कहा-  अराजकता का प्रदर्शन कर रही है आआपा

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही शीश महल (6 फ्लैग स्टाफ रोड स्थित मुख्यमंत्री का आवास) को लेकर जुबानी जंग तेज हो गई है। शीश महल को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए आज कहा कि दिल्ली में आचार संहिता लगने के साथ ही भ्रष्टाचार के स्मारक (शीश महल) की हकीकत जनता के सामने आती जा रही है। आज एक भौंडा प्रदर्शन आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और मंत्री सौरभ भारद्वाज द्वारा किया गया। ये जितना भी प्रयास कर लें परंतु शीश महल, जो अरविंद केजरीवाल की विलासिता का स्मारक है, उसे बचा नहीं सकते। ये लाचारी है या बाजीगरी है, यह दिल्ली की जनता भलीभांति समझती है।

बुधवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के स्मारक की हकीकत लोगों के सामने आ रही है। आज जो घटनाक्रम सामने आ रहा है और आप सांसद संजय सिंह और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज जो चरित्र दिखा रहे हैं, वे चाहे कुछ भी कर लें, अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार के संग्रहालय, 'शीश महल' को नहीं बचा पाएंगे। आज उन्होंने जो कुछ भी किया है, वह अराजकता का स्पष्ट प्रदर्शन है।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और मंत्री सौरभ भारद्वाज द्वारा संसद में किया गया शर्मनाक व्यवहार उनकी हताशापूर्ण कोशिशों को दर्शाता है। उनके तमाम प्रयासों के बावजूद 'शीश महल' कांड से जुड़ी घटनाओं ने लोगों का ध्यान खींचा है। यह पूरा प्रकरण लोगों का ध्यान भटकाने के लिए रचा गया है । इस तरह की हरकतें राजनीतिक नैतिकता का घोर अभाव, बेशर्मी और अनियंत्रित, अराजक व्यवहार को दर्शाती हैं। यह आम आदमी पार्टी की स्वाभाविक प्रवृत्ति का स्पष्ट और विशिष्ट प्रदर्शन है।

इससे पहले बुधवार सुबह आआपा के दो वरिष्ठ नेता संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज मीडिया को मुख्यमंत्री आवास दिखाने के लिए 6 फ्लैग स्टाफ मार्ग पहुंच गए। वहां तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें रोक दिया गया, जिसके बाद वे लोग वहीं धरने पर बैठ गए। सौरभ भारद्वाज के अनुसार पुलिस ने उन्हें रोकने का कारण बताते हुए कहा कि ऊपर से आदेश है। इस बीच पीडब्ल्यूडी ने मुख्यमंत्री आवास को अपने कब्जे में ले लिया है। धरना खत्म होने के बाद संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज सेंट्रल विस्टा में बन रहे प्रधानमंत्री आवास के लिए निकल गए।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शीश महल को लेकर भाजपा हमलावर, कहा- अराजकता का प्रदर्शन कर
आज एक भौंडा प्रदर्शन आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और मंत्री सौरभ भारद्वाज द्वारा किया गया। ये जितना भी प्रयास कर लें परंतु शीश महल, जो अरविंद केजरीवाल की व





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News