Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री ने प्रकट की संवेदना, गुडविल स्कूल के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। दुर्घटना में घायल बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है।

08 Jan 2025

बच्चों की मौत पर  मुख्यमंत्री ने प्रकट की संवेदना, गुडविल स्कूल के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

रामगढ़। रामगढ़ जिले के गोला में हुए सड़क हादसे में तीन बच्चों की मौत पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा है कि स्कूल वैन और ट्रक की टक्कर से वैन चालक एवं 3 बच्चों के निधन की दुःखद खबर से मर्माहत हूँ। मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। दुर्घटना में घायल बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है।

डीसी- एसपी ने की परिजनों से बात, स्कूल पर हुई प्राथमिकी

घटना के बाद मृत बच्चों के परिजनों से डीसी चंदन कुमार और एसपी अजय कुमार ने बात की। दोनों अधिकारी सदर अस्पताल में मृत बच्चों के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दु:खद है। डीसी चंदन कुमार ने कहा कि सरकारी आदेश के बावजूद विद्यालय का संचालन होना अपराध है। इस मामले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि गोला थाने में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रभाकर कुमार के बयान पर गुडविल मिशन स्कूल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

परिजनों को दी गई सहायता राशि, चारों शव का हुआ पोस्टमार्टम

घटनास्थल पर पहुंचे एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी ने बताया कि सामाजिक कल्याण के तहत मृतकों के परिजनों को तत्काल 10 हजार की सहायता राशि दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद प्रक्रिया पूर्ण कर परिजनों को सामाजिक कल्याण के तहत बकाया 20 हजार की रकम भी उपलब्ध करा दी जाएगी।

एसडीओ ने बताया कि सड़क हादसे में मृतकों के आश्रितों को एक लाख देने का प्रावधान है। सारी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद वह भी उनके खाते में भेज दी जाएगी।

मृतकों में वाहन चालक सरफराज अंसारी , नीरू कुमारी( 6 ), आशीष कुमार महतो(6), अनमोल कुमार (5) शामिल हैं। सभी के शव का पोस्टमार्टम पुलिस की मौजूदगी में कराया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बच्चों की मौत पर मुख्यमंत्री ने प्रकट की संवेदना, गुडविल स्
मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। दुर्घटना में घायल बच्चों को बेहतर चिकित्सा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News