Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहारः बीपीएससी छात्रों के समर्थन में सांसद पप्पू यादव समर्थक छात्रों का पटना की सड़कों पर हंगामा, जाम

बीपीएससी 70 वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा बीते 13 दिसंबर 2024 को आयोजित की गयी थी। अभ्यर्थी परीक्षा में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए परीक्षा रद्द करने की मांग करते रहे हैं।

12 Jan 2025

बिहारः बीपीएससी छात्रों के समर्थन में सांसद पप्पू यादव समर्थक छात्रों का पटना की सड़कों पर हंगामा, जाम

पटना। बिहार में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के समर्थक छात्रों ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) अभ्यर्थियों के पक्ष में रविवार को पटना के अशोक राजपथ पर जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारी छात्रों ने सड़कों पर आगजनी की जिससे वाहनों का लंबा जाम लग गया। भीम आर्मी और एआईएमआईएम ने भी बिहार बंद का समर्थन किया है।

बीपीएससी 70 वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा बीते 13 दिसंबर 2024 को आयोजित की गयी थी। अभ्यर्थी परीक्षा में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए परीक्षा रद्द करने की मांग करते रहे हैं।

बिहार में बीपीएससी 70 वीं प्रारंभिक परीक्षा विवाद के बीच 4 जनवरी को 12 हजार अभ्यर्थियों के लिए री-एग्जाम आयोजित हुआ। करीब 12 हजार अभ्यर्थियों के लिए 22 एग्जाम सेंटर पर री-एग्जाम संपन्न हुआ। अब आयोग जल्द ही प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित करने की तैयारी कर रहा है

13 दिसंबर को बिहार के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बीपीएससी 70 वीं पीटी परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा के दिन से ही अभ्यर्थी परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाकर इसे रद्द करके फिर से कराने की मांग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि पटना के बापू एग्जाम सेंटर पर छात्रों को पेपर देरी से मिला था और पेपर की सील पहले से खुली हुई थी। परीक्षा के दिन इससे नाराज परीक्षार्थियों ने दूसरे एग्जाम रूम में जाकर परीक्षार्थियों की शीट और पेपर फेंक दिए थे, जिसकी पुष्टि एग्जाम रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी हुई है।

इससे पहले भी पटना में छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल ने छात्रों और उनके संगठनों के आक्रोश को और बढ़ा दिया है। छात्रों का कहना है कि सरकार उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन वे अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहारः बीपीएससी छात्रों के समर्थन में सांसद पप्पू यादव समर्थ
बीपीएससी 70 वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा बीते 13 दिसंबर 2024 को आयोजित की गयी थी। अभ्यर्थी परीक्षा में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए परीक्षा रद्द करन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News