Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता दुनिया के 'सबसे धीमे' शहरों की सूची में दूसरे स्थान पर

रिपोर्ट के मुताबिक आपको दिल्ली में 10 किलोमीटर चलने में 23 मिनट के आसपास का औसतन समय लगता है

12 Jan 2025

कोलकाता दुनिया के 'सबसे धीमे' शहरों की सूची में दूसरे स्थान पर

कोलकाता। भारत में सड़कों पर भीड़भाड़ काफी आम है और सड़कों पर लगने वाले जाम भी कोई नई बात नहीं है लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश के किस शहर में ट्रैफिक सबसे स्लो है। यानि कौन से शहर इतने घने बसे हैं कि वहां ट्रैफिक सबसे धीमी चाल से चलता है। डच लोकेशन टेक्नोलॉजी स्पेशलिस्ट ञ्जशद्वञ्जशद्व ने अपनी ट्रैफिक इंडेक्स जारी की है। जिसमें साल 2024 में दुनिया भर के सबसे स्लो ट्रैफिक वाले शहरों की लिस्ट दी गई है। खास बात है कि इसके टॉप 5 शहरों में 3 भारत में हैं। वहीं टॉप 50 में 8 शहर भारत के हैं। 
रिपोर्ट में ये देखा गया कि 10 किलोमीटर चलने में औसतन कितना वक्त लगता है। इसके मुताबिक भारत में सबसे स्लो ट्रैफिक कोलकाता में है। यहां इतनी दूरी तय करने में 34 मिनट 33 सेकेंड लगते हैं। यानि कोलकाता में ट्रैफिक की औसत रफ्तार 17.4 किलोमीटर प्रति घंटा है। वर्ल्ड रैंकिंग में कोलकाता दूसरे सबसे स्लो ट्रैफिक वाला शहर है। वर्ल्ड रैंकिग लिस्ट में तीसरे नंबर पर बैंग्लुरू है। जो कि भारत में सबसे सुस्त ट्रैफिक वाला दूसरा शहर है। यहां 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में 34 मिनट 10 सेकेंड लगते हैं। साल 2023 में बैंग्लुरू सबसे सुस्त ट्रैफिक वाला भारतीय शहर था। 2024 में यहां ट्रैफिक की औसत रफ्तार 17.6 किलोमीटर प्रति घंटा थी।
ग्लोबल लिस्ट में चौथे स्थान पर पुणे रहा है। यहां 10 किलोमीटर चलने में 33 मिनट 22 सेकेंड लगते हैं। हैदराबाद 18 वें, चेन्नई 31वें, मुंबई 39वें, अहमदाबाद 43 वें एर्नाकुलम 50वें, जयपुर 52 वें और दिल्ली 122वें स्थान पर है। 
रिपोर्ट के मुताबिक आपको दिल्ली में 10 किलोमीटर चलने में 23 मिनट के आसपास का औसतन समय लगता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता दुनिया के सबसे धीमे शहरों की सूची में दूसरे स्थान पर
रिपोर्ट के मुताबिक आपको दिल्ली में 10 किलोमीटर चलने में 23 मिनट के आसपास का औसतन समय लगता है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News