Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मालदा में फिर शूटआउट, एक की मौत

इस बार तृणमूल के अंचल अध्यक्ष बकुल शेख को निशाना बनाने की कोशिश की गई। घटना में एक तृणमूल कार्यकर्ता हसन शेख की मौत हो गई, जबकि बकुल शेख सहित कई लोग घायल हुए हैं।

14 Jan 2025

मालदा में फिर शूटआउट, एक की मौत

कोलकाता, 14 जनवरी (हि.स.)। तृणमूल कांग्रेस के नेता दुलाल सरकार की हत्या के 12 दिन बाद, मालदा के कालियाचक में फिर से गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस बार तृणमूल के अंचल अध्यक्ष बकुल शेख को निशाना बनाने की कोशिश की गई। घटना में एक तृणमूल कार्यकर्ता हसन शेख की मौत हो गई, जबकि बकुल शेख सहित कई लोग घायल हुए हैं।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार सुबह कालियाचक के नया बस्ती इलाके में नाली और सड़क उद्घाटन कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान बकुल शेख वहां मौजूद थे। अचानक कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। बकुल शेख, हसन शेख और तृणमूल कार्यकर्ता एसारुद्दीन शेख गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को तुरंत मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वही इलाज के दौरान हसन की मौत हो गई जबकि बाकी दोनों चिकित्साधीन हैं।

फिलहाल गोलीबारी के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

बकुल शेख ने स्थानीय तृणमूल नेता जाकिर पर इस हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कार्यक्रम के दौरान जाकिर और उसके साथियों ने बाधा उत्पन्न की, जिसके बाद हमलावरों ने बाइक से आकर गोली चला दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ने और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में तृणमूल के अंदरूनी गुटबाजी के कारण इस हमले की आशंका जताई जा रही है। वहीं, इंग्लिश बाजार नगर निगम के प्रमुख कृष्णेंदु नारायण चौधरी ने कहा, “पुलिस जांच कर रही है। मुख्यमंत्री पूछेंगी तो घटना की जानकारी दी जाएगी।”

उल्लेखनीय है कि गत दो जनवरी को तृणमूल नेता दुलाल (बाबला) की हत्या कर दी गई थी। घटना के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि हमलावरों ने उनकी फैक्ट्री के पास उन्हें गोलियों से भून दिया। इस मामले में तृणमूल नेता नरेंद्रनाथ तिवारी को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें बाद में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मालदा में फिर शूटआउट, एक की मौत
इस बार तृणमूल के अंचल अध्यक्ष बकुल शेख को निशाना बनाने की कोशिश की गई। घटना में एक तृणमूल कार्यकर्ता हसन शेख की मौत हो गई, जबकि बकुल शेख सहित कई लोग घायल हुए है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News