Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 : बोपन्ना और निकोलस की जोड़ी पुरुष युगल के पहले दौर में हारकर बाहर

मैच में बोपन्ना और निकोलस की जोड़ी ने शुरुआत अच्छी और शुरुआती गेमों में अपनी सर्विस बरकरार रखी। हालांकि, स्पेनिश जोड़ी ने धीरे-धीरे गति प्राप्त की तथा खेल में निरंतरता का प्रदर्शन किया। निर्णायक क्षण सेट के अंत में आया जब मार्टिनेज और मुनार की स्पेनिश जोड़ी ने महत्वपूर्ण ब्रेक हासिल कर पहला गेम अपने नाम किया।

14 Jan 2025

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 : बोपन्ना और निकोलस की जोड़ी पुरुष युगल के पहले दौर में हारकर बाहर

मेलबर्न। विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके नए कोलंबियाई जोड़ीदार निकोलस बैरिएंटोस मंगलवार को पेड्रो मार्टिनेज और जाउमे मुनार की स्पेनिश जोड़ी से पहले दौर में हारकर ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष युगल स्पर्धा से बाहर हो गए हैं। बोपन्ना और निकोलस को करीब दो घंटे तक चले मैच में 5-7, 6-7(5) से हार का सामना करना पड़ा।

मैच में बोपन्ना और निकोलस की जोड़ी ने शुरुआत अच्छी और शुरुआती गेमों में अपनी सर्विस बरकरार रखी। हालांकि, स्पेनिश जोड़ी ने धीरे-धीरे गति प्राप्त की तथा खेल में निरंतरता का प्रदर्शन किया। निर्णायक क्षण सेट के अंत में आया जब मार्टिनेज और मुनार की स्पेनिश जोड़ी ने महत्वपूर्ण ब्रेक हासिल कर पहला गेम अपने नाम किया। दूसरे सेट में भी मुकाबला टक्कर का रहा लेकिन अंततः टाइब्रेकर में स्पेनिश जोड़ी ने जीत दर्ज की।

इससे पहले, भारत के शीर्ष वरीयता प्राप्त एकल खिलाड़ी सुमित नागल भी सोमवार को दुनिया के 25वें नंबर के खिलाड़ी चेक गणराज्य के टॉमस मचाक से सीधे सेटों में हारकर पहले दौर से बाहर हो चुके हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 : बोपन्ना और निकोलस की जोड़ी पुरुष युगल
मैच में बोपन्ना और निकोलस की जोड़ी ने शुरुआत अच्छी और शुरुआती गेमों में अपनी सर्विस बरकरार रखी। हालांकि, स्पेनिश जोड़ी ने धीरे-धीरे गति प्राप्त की तथा खेल में न





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News