Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सिलीगुड़ी में पत्नी और बेटे की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या

प्राथमिक जानकारी के अनुसार कर्ज का दबाव सहन न कर पाने के चलते श्यामल राय ने यह कदम उठाया है। मृतक पिंकी के पिता ने बताया कि कल रात को बेटी और दामाद को फोन किया गया था, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

16 Jan 2025

सिलीगुड़ी में पत्नी और बेटे की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या

सिलीगुड़ी,16 जनवरी (हि.स.)। शहर में एक व्यक्ति ने अपने पांच साल के बच्चे और पत्नी की हत्या करने के बाद खुद फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। मृतकों के नाम श्यामल राय, पत्नी पिंकी राय और बेटा पिंटू राय बताया गया है। घटना गुरुवार को उत्तर समर नगर के बउ बाजार इलाके से से सामने आई है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार कर्ज का दबाव सहन न कर पाने के चलते श्यामल राय ने यह कदम उठाया है। मृतक पिंकी के पिता ने बताया कि कल रात को बेटी और दामाद को फोन किया गया था, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद वे सुबह दमाद के घर पहुंचे। घर बंद होने के कारण जब वे खिड़की से अंदर देखा तो उनका दमाद श्यामल फंदे से झूल रहा था और उनकी बेटी और नाती बिस्तर में खून से लथपथ अवस्था में पड़े थे। फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही भक्ति नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल, पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सिलीगुड़ी में पत्नी और बेटे की हत्या के बाद पति ने की आत्महत्
प्राथमिक जानकारी के अनुसार कर्ज का दबाव सहन न कर पाने के चलते श्यामल राय ने यह कदम उठाया है। मृतक पिंकी के पिता ने बताया कि कल रात को बेटी और दामाद को फोन किया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News