वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
अगर मशहूर हस्तियों के लिए सुरक्षा नहीं है, तो आम लोगों के लिए सुरक्षा कहां है?
कोलकाता। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। तीन दिन पहले उनके घर पर ही चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने आरीपी शरीफुल शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपी व्यक्ति बांग्लादेशी नागरिक है। वह अवैध रूप से बांग्लादेश से भारत में घुसा था और मुंबई में रह रहा था। अब इसे लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमा गई है। पश्चिम बंगाल बीजेपी ने बांग्लादेश से घुसपैठ के मुद्दे पर राज्य की ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधा है। केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने दावा किया कि आरोपी बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल के नादिया से भारत में घुसा और मुंबई जाकर सैफ अली खान पर हमला बोला। सुकांत ने कहा कि दीदी से प्रेरणा मिली है। आरोपी नादिया होकर भारत में आया। सैफ अली खान पर यह हमला सुनकर विपक्ष उछल पड़ा था। आरोप लगाया गया था कि भाजपा शासित राज्य हिंदू राज्य बन गया है। वहां मुसलमानों को कोई सुरक्षा नहीं है। जब पकड़ा गया तो पता चला कि आरोपी ममता बनर्जी के राज्य से होते हुए मुंबई गया था। इंडिया गठबंधन को अब ममता बनर्जी से पूछना चाहिए। हालांकि, राज्य मंत्री अरूप बिस्वास इस मामले पर कुछ भी बोलना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि यह वांछनीय नहीं है. अगर लोग अपने घरों के अंदर सुरक्षित नहीं हैं, तो केंद्र में जो भी सत्ता में होगा, उसे जवाब देना होगा। अगर मशहूर हस्तियों के लिए सुरक्षा नहीं है, तो आम लोगों के लिए सुरक्षा कहां है?
साल्टलेक में रोहिंग्याओं की बेलगाम बसावट
सुकांत मजूमदार ने रविवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल के संरक्षण के कारण राज्य में रोहिंग्याओं की बेलगाम बस्तियां बस रही हैं। केंद्रीय शिक्षा एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास राज्य मंत्री मजूमदार ने कहा कि टीएमसी नेताओं की मदद से रोहिंग्या सॉल्टलेक व कोलकाता के कुछ हिस्सों और मछली भेरियों के अलावा अन्य जगहों पर बस गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति रोहिंग्याओं की बस्ती की तस्वीर खींचता है तो वे उस पर हमला कर देते हैं। मजूमदार ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार रोहिंग्याओं को राज्य में बसने में मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की सीमा की सुरक्षा करना बीएसएफ का कर्तव्य है। मजूमदार ने कहा कि बीएसएफ के जवान सीमा की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।