Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसे पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में भेज दिया है

19 Jan 2025

हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने हाल ही में बिहार में एक अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारकर कम से कम चार लोगों को गिरफ्तार किया था। सियालदह स्टेशन के पास से हथियार बरामदगी के बाद से कोलकाता पुलिस अवैध हथियारों के लेकर काफी सख्त है। शनिवार को एक बार फिर पुलिस ने अवैध हथियार के सप्लायर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार और रविवार के दर्म्यानी रात आंनदपुर थाना इलाके के चौभागा से 20 वर्षीय अफगान खान को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने एक सिगंल साटर 7 एमएम पिस्तौल व चार कारतूस बरामद किये है। 
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बिहार के गया जिला का रहने वाला है जो हथियारों की सप्लाई का काम कर रहा था। पुलिस ने रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसे पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि वो हथियार की डिलीवरी किसे देने आया था। पुलिस हथियारों के सप्लायरों की सूची भी पता लगाने में जुटी है ताकि कोलकाता व आसपास के इलाकों में फैले इस नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हथियार के साथ तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसे पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में भेज दिया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News