Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

आरजी कर अस्पताल मामले पर ममता बनर्जी का बयान : फांसी की सजा की मांग मैंने की थी

ममता बनर्जी ने कुलतली, जयगांव और गुड़ाप के मामलों का उदाहरण देते हुए कहा कि उन मामलों में अदालतों ने दोषियों को मौत की सजा दी थी। उन्होंने आर.जी. कर मामले में पुलिस की भूमिका की सराहना की और कहा कि इस केस में भी सख्त सजा की जरूरत है।

20 Jan 2025

आरजी कर अस्पताल मामले पर ममता बनर्जी का बयान : फांसी की सजा की मांग मैंने की थी

कोलकाता। आर.जी. कर अस्पताल में डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर से फांसी की सजा की पुरजोर वकालत की है। सोमवार को, जिला दौरे पर रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि मैंने सबसे पहले फांसी की मांग करते हुए सड़कों पर प्रदर्शन किया था। राज्य की जनता भी यही चाहती है। पहले के कुछ मामलों में दोषियों को मौत की सजा मिली है। पुलिस ने बेहतरीन काम किया है। हालांकि, अदालत को फैसला सुनाने में समय लगता है, क्योंकि सभी पहलुओं की जांच जरूरी है।

ममता बनर्जी ने कुलतली, जयगांव और गुड़ाप के मामलों का उदाहरण देते हुए कहा कि उन मामलों में अदालतों ने दोषियों को मौत की सजा दी थी। उन्होंने आर.जी. कर मामले में पुलिस की भूमिका की सराहना की और कहा कि इस केस में भी सख्त सजा की जरूरत है।

पिछले साल नौ अगस्त को आर.जी. कर अस्पताल में हुए इस जघन्य अपराध के तीन दिन बाद मुख्यमंत्री ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की थी और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने के निर्देश दिए थे। बाद में, अदालत के आदेश पर इस केस की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी।

सोमवार को सियालदह कोर्ट ने सिविक वॉलंटियर संजय रॉय को उम्रकैद की सजा सुनाई। हालांकि, फांसी न मिलने पर पीड़िता के परिवार और कई लोगों में असंतोष है। ममता ने कहा कि दोषी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए थी, लेकिन अदालत के निर्णय को मानना होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरजी कर अस्पताल मामले पर ममता बनर्जी का बयान : फांसी की सजा
ममता बनर्जी ने कुलतली, जयगांव और गुड़ाप के मामलों का उदाहरण देते हुए कहा कि उन मामलों में अदालतों ने दोषियों को मौत की सजा दी थी। उन्होंने आर.जी. कर मामले में प





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News