Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने कर्नाटक बस दुर्घटना पर जताया शोक, अनुग्रह राशि की घोषित

राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, “कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में सड़क दुर्घटना में हुई दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु से मैं दुखी हूं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”

22 Jan 2025

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने कर्नाटक बस दुर्घटना पर जताया शोक, अनुग्रह राशि की घोषित

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में हुई बस दुर्घटना में जनहानि पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो लाख रुपये तथा घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, “कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में सड़क दुर्घटना में हुई दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु से मैं दुखी हूं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हवाले से लिखा, “कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में हुए हादसे में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”

उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के येल्लापुर तालुका में बुधवार सुबह एक ट्रक अज्ञात वाहन से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने कर्नाटक बस दुर्घटना पर जताया श
राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, “कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में सड़क दुर्घटना में हुई दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु से मैं दुखी हूं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News