Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से यात्री ट्रेन से कूदे, 8 की मौत

मध्य रेलवे के प्रवक्ता स्वप्रिल लीला ने बताया कि लखनऊ से मुंबई आ रही पुष्पक एक्सप्रेस की एक बोगी के नीचे से धुंआ निकलने लगा, इसकी भनक लगते ही ड्राइवर ने ट्रेन ब्रिज पर रोक दी। इसके बाद ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई और यात्री ट्रेन से बाहर कूदने लगे। इसी दौरान दिल्ली की ओर जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में यात्री आ गए। जलगांव से बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा है, मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

22 Jan 2025

जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से यात्री ट्रेन से कूदे, 8 की मौत

मुंबई। जलगांव जिले में परधाड़े स्टेशन के पास बुधवार को लखनऊ से मुंबई आ रही पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह से यात्री ट्रेन कूदने लगे। उसी समय बहुत से यात्री दिल्ली की ओर जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। इस घटना में 8 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों से अधिक यात्री घायल हो गए। इस घटना में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

मध्य रेलवे के प्रवक्ता स्वप्रिल लीला ने बताया कि लखनऊ से मुंबई आ रही पुष्पक एक्सप्रेस की एक बोगी के नीचे से धुंआ निकलने लगा, इसकी भनक लगते ही ड्राइवर ने ट्रेन ब्रिज पर रोक दी। इसके बाद ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई और यात्री ट्रेन से बाहर कूदने लगे। इसी दौरान दिल्ली की ओर जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में यात्री आ गए। जलगांव से बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा है, मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

जलगांव के जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने बताया कि लखनऊ से मुंबई आ रही पुष्पक एक्सप्रेस आज देरी से चल रही थी। ट्रेन जैसे ही परधाड़े स्टेशन से मुंबई को चली, उसी समय पुल के पास एक बोगी में ट्रेन के नीचे से धुंआ दिखा। इससे उस बोगी के यात्रियों ने शोर मचाना शुरू करके चेन पुलिंग कर दी। इससे ड्राइवर ने पुल पर ही ट्रेन को रोक दिया। पुल पर एक तरफ नदी होने की वजह से यात्री दूसरी तरफ रेलवे ट्रैक पर कूदने लगे। इसी दौरान दिल्ली की ओर जा रही तेज रफ्तार कर्नाटक एक्सप्रेस ने यात्रियों को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में अब तक 8 यात्रियों की मौत हो गई है। घटनास्थल पर पहुंचीं आठ से अधिक एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। मौके पर रेलवे, पुलिस और जिला प्रशासन की टीम राहत और बचाव कार्य कर रही हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से यात्री ट
मध्य रेलवे के प्रवक्ता स्वप्रिल लीला ने बताया कि लखनऊ से मुंबई आ रही पुष्पक एक्सप्रेस की एक बोगी के नीचे से धुंआ निकलने लगा, इसकी भनक लगते ही ड्राइवर ने ट्रेन ब





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News