नगर निगम इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया
हावड़ा। मुख्यमंत्री ने निर्देश के साथ हावड़ा के विधायकों और प्रसाशनिक अधिकारियों को 24 जून फटकार लगाई थी। सीएम ने कहा था कि जलाशयों को भर कर अवैध निर्माण को बंद करना होगा। सीएम के निर्देश के बाद भी उसके बाद भी मध्य हावड़ा में जबरन तालाब को पाट प्रमोटरी राज चल रहा है। निगम कर्मचारियों के बाधा देने पर उन्हें बांधने का आरोप प्रमोटर के लोगों पर है। शिकायत है कि हावड़ा नगर निगम के वार्ड 26 के माधव घोष लेन में एक पुराने तालाब को पाटने का काम चल रहा है। कूड़ा कचरा अधिक मात्रा में डालने की शिकायत मिलने पर निगमकर्मी हटाने गये तो प्रमोटर के लोगों ने निगम कर्मियों से कूड़ा तालाब में वापस फिंकवा दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां अवैध प्रमोटरी नहीं होनी चाहिये। हावड़ा नगर निगम के मुख्य प्रशासक सुजॉय चक्रवर्ती के अनुसार नगरनिगम और भूमि राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने इस जलभूमि को वास्तुभूमि में बदलने में मदद की है। नगर निगम इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।