वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
बैरकपुर चिडिय़ामोड़ में एक युवक को सीने में गोली मारी
कोलकाता। पुलिस आयुक्त कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर शूटआउट। इस बार यह घटना उत्तर 24 परगना के बैरकपुर इलाके में हुई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार गोलीबारी की यह घटना बुधवार दोपहर बैरकपुर के चिडिय़ामोड़ पर हुई। बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। सीने में गोली लगने से युवक गिर पड़ा। कुछ ही देर में इलाके में दहशत फैल गई।
बताया जा रहा है कि यह घटना बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय से चंद मीटर की दूरी पर हुई। सड़क पर भी लोग थे। अचानक, गोलियों की आवाज से इलाका दहल उठा। गोली लगने वाले युवक की पहचान अभी तक ज्ञात नहीं हो पाई है। उसे तुरंत बचा लिया गया और स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि युवक की शारीरिक हालत गंभीर है। 30 वर्षीय युवक को पहले बीएनबोस और फिर एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं।