Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कमेडियन कपिल शर्मा व अभिनेता राजपाल सहित चार लोगों को पाकिस्तान से आई मेल से मिली धमकी, जांच जारी

आई इस धमकी के मामले में अंबोली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

23 Jan 2025

कमेडियन कपिल शर्मा व अभिनेता राजपाल सहित चार लोगों को पाकिस्तान से आई मेल से मिली धमकी, जांच जारी

मुंबई। फिल्म जगत के चार कलाकारों को पाकिस्तान से ईमेल पर जान से मारने की धमकी मिली है। इनमें अभिनेता और कॉमेडियन कपिल शर्मा, अभिनेता राजपाल यादव, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और अभिनेता-गायिका सुगंधा मिश्रा के नाम शामिल हैं। फिल्म अभिनेता राजपाल यादव की मेल पर

आई इस धमकी के मामले में अंबोली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अंबोली पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि फिल्म जगत के चार कलाकारों को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी अभिनेता राजपाल के ईमेल पर आई है और इसकी शिकायत राजपाल की पत्नी राधा ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज कराया है।

मौत की धमकी वाले ईमेल में कहा गया है, "हम आपकी हाल की गतिविधियों पर नजऱ रख रहे हैं और हमारा मानना है कि यह महत्वपूर्ण है कि हम आपके ध्यान में एक संवेदनशील मामला लाएं। यह कोई पब्लिसिटी स्टंट या आपको परेशान करने का प्रयास नहीं है, हम आपसे इस संदेश को अत्यंत गंभीरता और गोपनीयता के साथ लेने का आग्रह करते हैं।" इस ईमेल में आगे की चेतावनियों में मांगें पूरी न होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। साथ ही लिखा गया है कि अगर हमें कोई रिप्लाई नहीं मिलता है, तो हम मान लेंगे कि आप इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और हम जरूरी कार्रवाई करेंगे। ईमेल को भेजने वाले ने 'बिष्णु' नाम से साइन किया है।

पुलिस के अनुसार अब तक की जांच में पता चला है कि यह पाकिस्तान से ही आया है। पाकिस्तान के आईपी पते का पता लगा लिया है और पाकिस्तान से पत्राचार करने के लिए सरकार से मदद मांग रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कमेडियन कपिल शर्मा व अभिनेता राजपाल सहित चार लोगों को पाकिस्
आई इस धमकी के मामले में अंबोली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News