Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आरजी कर मामला : संजय को फांसी की मांग वाली याचिका पर हाई कोर्ट में सोमवार को होगी सुनवाई

सियालदह अदालत में इस केस की सुनवाई दो महीने से अधिक समय तक चली। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में संजय को एकमात्र आरोपित के रूप में नामजद किया था।

24 Jan 2025

आरजी कर मामला  : संजय को फांसी की मांग वाली याचिका पर हाई कोर्ट में सोमवार को होगी सुनवाई

कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर के रेप और हत्या मामले में दोषी संजय राय को फांसी देने की मांग को लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई तथा राज्य सरकार की ओर से दायर याचिकाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट में आगामी सोमवार को सुनवाई होगी। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने सुनवाई की तारीख मुकर्रर कर दी है जिसके मुताबिक जस्टिस देवांशु बसाक और जस्टिस मोहम्मद शब्बीर रशीदी की खंडपीठ आगामी सोमवार को इस मामले की सुनवाई करेगी।

सियालदह अदालत में इस केस की सुनवाई दो महीने से अधिक समय तक चली। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में संजय को एकमात्र आरोपित के रूप में नामजद किया था। अदालत ने उसे दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। हालांकि, राज्य सरकार ने इस सजा को अपर्याप्त मानते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर कर संजय को फांसी देने की मांग की। उधर सीबीआई ने भी इसी मांग के साथ हाईकोर्ट का रुख किया था। इसके साथ ही, सीबीआई ने राज्य सरकार की याचिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले में राज्य सरकार को याचिका दाखिल करने का अधिकार नहीं है।

सीबीआई ने बुधवार को भी इस मामले में अपनी मांग अदालत के सामने रखी थी। शुक्रवार को उसने दोबारा अपनी याचिका को लेकर अदालत का ध्यान खींचा। हाईकोर्ट ने फैसला लिया कि सोमवार को राज्य सरकार और सीबीआई दोनों की याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की जाएगी।

सियालदह अदालत ने संजय को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए कहा था कि यह मामला 'रेयरेस्ट ऑफ रेयर' की श्रेणी में नहीं आता। न्यायाधीश अनिर्बाण दास ने भारतीय दंड संहिता की धारा 64, 66 और 103(1) के तहत संजय को दोषी ठहराया था।

इस मामले में सीबीआई ने अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और टाला थाने के पूर्व प्रभारी अभिजीत मंडल को भी गिरफ्तार किया था। हालांकि, समय पर चार्जशीट दायर न कर पाने के कारण दोनों को जमानत मिल गई।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरजी कर मामला : संजय को फांसी की मांग वाली याचिका पर हाई को
सियालदह अदालत में इस केस की सुनवाई दो महीने से अधिक समय तक चली। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में संजय को एकमात्र आरोपित के रूप में नामजद किया था।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News