Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025: पीयर्स-गेडेकी की जोड़ी ने मिश्रित युगल खिताब जीता

बिरेल और स्मिथ ने रॉड लेवर एरिना में शुरुआती सेट में 3-0 की बढ़त हासिल की और आसानी से 6-3 से पहला सेट जीत लिया।

24 Jan 2025

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025: पीयर्स-गेडेकी की जोड़ी ने मिश्रित युगल खिताब जीता

मेलबर्न। आस्ट्रेलिया की ओलिविया गैडेकी और जॉन पीयर्स की जोड़ी ने शुक्रवार को मेलबर्न पार्क में ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 में मिश्रित युगल का खिताब जीत लिया है। खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने एक सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए हमवतन किम्बर्ली बिरेल और जॉन-पैट्रिक स्मिथ की जोड़ी को 3-6, 6-4, 10-6 से हराया।

बिरेल और स्मिथ ने रॉड लेवर एरिना में शुरुआती सेट में 3-0 की बढ़त हासिल की और आसानी से 6-3 से पहला सेट जीत लिया।

गेडेकी और पीयर्स ने इसके बाद दूसरे सेट में कड़ी टक्कर दी और मुकाबले को बराबरी पर लाते हुए सेट 6-4 से अपने नाम किया। तीसरे सेट में भी कड़ी टक्कर हुई और अंत में गेडेकी-पीयर्स ने टाइब्रेक में सेट 10-6 से जीतकर खिताब अपने नाम किया।

यह गैडेकी का ग्रैंड स्लैम में पहला मिश्रित युगल खिताब था, जबकि पीयर्स ने इस श्रेणी में 2022 यू.एस. ओपन जीता था और यह उनका दूसरा खिताब है।

36 वर्षीय खिलाड़ी पीयर्स ने हमवतन मैथ्यू एबडेन के साथ पेरिस ओलंपिक में पुरुष युगल स्वर्ण और फिन हेनरी कोंटिनेन के साथ 2017 ऑस्ट्रेलियन ओपन भी जीता है।

शुक्रवार का मैच ओपन युग में टूर्नामेंट का पहला ऑल-ऑस्ट्रेलियाई फाइनल था। इसके अलावा यह ऑस्ट्रेलियन ओपन का 14वां संस्करण भी है, जहां किसी घरेलू खिलाड़ी को कम से कम एक श्रेणी में चैंपियन का ताज पहनाया गया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025: पीयर्स-गेडेकी की जोड़ी ने मिश्रित युगल
बिरेल और स्मिथ ने रॉड लेवर एरिना में शुरुआती सेट में 3-0 की बढ़त हासिल की और आसानी से 6-3 से पहला सेट जीत लिया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News