Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

नए साल पर तृणमूल के कैलेंडर पर विवाद, कैलेंडर जिलों में भेजा जाना शुरू

पार्टी स्तर पर राज्य नेतृत्व का संदेश कैमक स्ट्रीट कार्यालय में भी गूंज रहा है

24 Jan 2025

नए साल पर तृणमूल के कैलेंडर पर विवाद, कैलेंडर जिलों में भेजा जाना शुरू

कोलकाता। नए साल के पहले महीने में तृणमूल के भीतर कैलेंडर विवाद सामने आया है। जिससे प्रवीण और नवीन खेमे में बहस छिड़ गई है। हाल की घटनाओं में सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर शीर्ष नेतृत्व के बीच विवाद की चर्चाएं चल रही हैं।
दरअसल 2025 का कैलेंडर तृणमूल के अखिल भारतीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कार्यालय से पार्टी के जिला अध्यक्षों को भेजा गया था। उस कैलेंडर में ममता बनर्जी और अभिषेक दोनों की तस्वीरें हैं। लेकिन अभिषेक की तस्वीर ममता की तुलना में बड़ी थी। जैसा कि कहा जाता है तस्वीरें बहुत कुछ कहती हैं। वास्तव में, कैलेंडर-केंद्रित बहस से पता चलता है कि यह छवि सिर्फ कागज़ पर छपी हुई नहीं है। प्रत्येक जिले में कैलेंडर पहुंचने के बाद बड़ी-छोटी तस्वीरों की खबर प्रदेश नेतृत्व तक पहुंच गई। है। आनन फानन में राज्य नेतृत्व ने तृणमूल जिला अध्यक्षों को संदेश भेजा कि कैलेंडर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। तृणमूल के कई जिला अध्यक्षों ने बताया कि उन्हें राज्य नेतृत्व से भी ऐसा ही संदेश मिला है। संदेश का तात्पर्य यह है कि पहले मिले कैलेंडर का उपयोग नहीं किया जा सकता। इसलिए इस कैलेंडर का इस्तेमाल नहीं होगा।जिस कैलेंडर और उस पर छपी तस्वीरों को लेकर विवाद हुआ, उस पर लिखा था, अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस द्वारा प्रचारित। पार्टी स्तर पर राज्य नेतृत्व का संदेश कैमक स्ट्रीट कार्यालय में भी गूंज रहा है। 
सूत्रों के अनुसार इसके बाद कैलेंडर का नया डिजाइन तैयार किया गया। संशोधित डिजाइन में अभिषेक की तस्वीर पहले कैलेंडर में छपी तस्वीर से छोटी है। यह न केवल पहले से छोटी है, बल्कि ममता की तस्वीर से भी थोड़ी छोटी है। वह कैलेंडर भी जिले से जिले तक भेजा जाना शुरू हो गया है। हालाँकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि तृणमूल नेतृत्व ने संशोधित डिजाइन को अपनी आधिकारिक मंजूरी दी है या नहीं। जैसी कि उम्मीद थी, कोई भी इस मामले पर आधिकारिक रूप से टिप्पणी नहीं करना चाहता था। तृणमूल के राज्य उपाध्यक्ष जयप्रकाश मजूमदार ने कहा कि वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। लेकिन जिला अध्यक्षों की विडम्बना बढ़ गई है। दक्षिण बंगाल के एक जिला अध्यक्ष के शब्दों में, मैंने तो पहला कैलेंडर अपने घर के कार्यालय में ही टांग दिया था। उसके बाद, संदेश मिलने के बाद मैने उसे उतार दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नए साल पर तृणमूल के कैलेंडर पर विवाद
पार्टी स्तर पर राज्य नेतृत्व का संदेश कैमक स्ट्रीट कार्यालय में भी गूंज रहा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News