Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता में हथियारों के साथ यूपी के  पांच अपराधी गिरफ्तार

पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन लोगों का अन्य आपराधिक गिरोहों से कोई संबंध है या नहीं

28 Jan 2025

कोलकाता में हथियारों के साथ यूपी के  पांच अपराधी गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जो शहर में एक गंभीर अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। यह सभी उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए गए हैं।
गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने इन संदिग्धों को सियालदह के सुरेंद्र नाथ महिला कॉलेज के पास मुचिपाड़ा थाना क्षेत्र से पकड़ा।
एसटीएफ के डीसी आईपीएस वी सोलेमन नेशाकुमार ने मंगलवार सुबह उक्त जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से पुलिस ने हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। जब्त किए गए सामान में दो बंदूकें शामिल हैं, जिनमें एक 7एमएम की सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल और एक सिंगल शॉट बंदूक है। इसके अलावा, 15 राउंड जिंदा गोलियां भी बरामद हुईं, जिनमें से 10 राउंड 7.65 एमएम और पांच राउंड सिंगल शॉट बंदूक के लिए हैं।
पुलिस के अनुसार, ये सभी हथियार और गोला-बारूद कोलकाता में किसी गंभीर अपराध को अंजाम देने के उद्देश्य से लाए गए थे। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान शिवशंकर यादव (26 वर्ष), राहुल यादव (27 वर्ष), आदित्य मौर्य (20 वर्ष), देवांक गुप्ता (24 वर्ष) और रूकेश साहनी (30 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी आरोपित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आते हैं और इनके कोलकाता में एकत्रित होने की जानकारी पुलिस को पहले ही मिल चुकी थी।
कोलकाता पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि इनकी योजना बेहद खतरनाक हो सकती थी। इस मामले में एसटीएफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन लोगों का अन्य आपराधिक गिरोहों से कोई संबंध है या नहीं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता में हथियारों के साथ यूपी के  पांच अपराधी गिरफ्तार
पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन लोगों का अन्य आपराधिक गिरोहों से कोई संबंध है या नहीं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News