Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नायब सैनी ने 'पानी में जहर के दावे' पर केजरीवाल को घेरा, दागे सवाल

सैनी ने कहा कि केजरीवाल बताएं कि हरियाणा ने दिल्ली के पानी में कौन सा जहर मिलाया? पानी रोकने के लिए कौन दीवार बनाई? सैनी ने मंगलवार को वीडियो जारी करके केजरीवाल को इस मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल कहते हैं कि दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों ने पानी को दिल्ली आने से रोक दिया, क्योंकि उन्हें पता लगा कि इसमें जहर है।

28 Jan 2025

नायब सैनी ने 'पानी में जहर के दावे' पर केजरीवाल को घेरा, दागे सवाल

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के 'पानी में जहर के दावे' पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सैनी ने उनसे कुछ सवालों का जवाब मांगा है। और जवाब न देने पर मानहानि का दावा करने की चेतावनी दी है।

सैनी ने कहा कि केजरीवाल बताएं कि हरियाणा ने दिल्ली के पानी में कौन सा जहर मिलाया? पानी रोकने के लिए कौन दीवार बनाई? सैनी ने मंगलवार को वीडियो जारी करके केजरीवाल को इस मुद्दे पर घेरा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल कहते हैं कि दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों ने पानी को दिल्ली आने से रोक दिया, क्योंकि उन्हें पता लगा कि इसमें जहर है।

नायब सैनी ने सवाल किया कि इंजीनियरों ने किस तरह निष्कर्ष निकाला कि इस पानी में जहर है? केजरीवाल बताएं कि कौन सा जहर डाला गया और कितने टन जहर डाला गया है। अगर पानी जहरीला था तो कितनी मछलियां मरी हैं? मुख्यमंत्री ने कहा कि झूठ की राजनीति करने में केजरीवाल का कोई सानी नहीं। केजरीवाल ने उस माटी का अपमान किया जहां वे पैदा हुए हैं। हरियाणा के लोग यमुना को पवित्र नदी मानते हैं।

सैनी ने कहा कि केजरीवाल ने वर्ष 2020 में वादा किया था कि अगर यमुना को दूषित होने से नहीं बचाया तो कभी वोट नहीं मांगूंगा। इस बार चुनाव में संभावित हार को देखकर केजरीवाल ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल हरियाणा और दिल्ली की जनता से तुरंत माफी मांगें। वरना उनके खिलाफ मानहानि का दावा किया जाएगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नायब सैनी ने 'पानी में जहर के दावे' पर केजरीवाल को घेरा, दाग
सैनी ने कहा कि केजरीवाल बताएं कि हरियाणा ने दिल्ली के पानी में कौन सा जहर मिलाया? पानी रोकने के लिए कौन दीवार बनाई? सैनी ने मंगलवार को वीडियो जारी करके केजरीवाल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News