Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

महाकुम्भ का दूसरा अमृत स्नान कल, श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी सबसे पहले लगाएगा आस्था की डुबकी

श्रीदूधेश्वर मंदिर के पीठाधीश्वर एवं जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने मंगलवार को बताया कि मौनी अमावस्या पर सबसे पहले श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी व श्रीशंभू पंचायती अटल अखाड़ा स्नान करेगा।

28 Jan 2025

महाकुम्भ का दूसरा अमृत स्नान कल, श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी सबसे पहले लगाएगा आस्था की डुबकी

महाकुम्भ नगर। तीर्थराज में महाकुम्भ की भव्य शुरुआत हो चुकी है। मकर संक्रांति को महाकुम्भ के पहले अमृत स्नान के बाद 29 जनवरी (बुधवार) को दूसरा अमृत स्नान मौनी अमावस्या को होगा। प्रायगराज महाकुम्भ मेला प्रशासन ने दूसरे अमृत स्नान के लिए अखाड़ों के स्नान का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अनुमान है कि इस दिन 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाएंगे।

श्रीदूधेश्वर मंदिर के पीठाधीश्वर एवं जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने मंगलवार को बताया कि मौनी अमावस्या पर सबसे पहले श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी व श्रीशंभू पंचायती अटल अखाड़ा स्नान करेगा। दोनों अखाडे़ अपने शिविरों से प्रातः 4 बजे प्रस्थान कर संगम घाट पर प्रातः 5 बजे पहुचेंगे। 40 मिनट के स्नान के बाद प्रातः 5.40 पर घाट से प्रस्थान कर अखाड़े प्रातः 6.40 पर अपने शिविरों में पहुंच जाएंगे।

दूसरे स्थान पर श्रीतपोनिधि पंचायती श्रीनिरंजनी अखाड़ा एवं श्रीपंचायती अखाड़ा आनंद अमृत स्नान करेगा। इसका शिविर से प्रस्थान का समय सुबह 4.50 बजे, घाट पर आगमन का समय 5.50 बजे होगा। स्नान का समय 40 मिनट रहेगा।

तीन संन्यासी अखाड़े श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा, श्रीपंच दशनाम आवाहन अखाड़ा और श्रीपंचाग्नि अखाड़ा का शिविर से प्रस्थान का समय 5.45 बजे, घाट पर आगमन का समय 6.45 रहेगा। स्नान का समय 40 मिनट तय किया गया है।

तीन बैरागी अखाड़ों में सबसे पहले अखिल भारतीय श्रीपंच निर्वाणी अनी अखाड़ा 8.25 पर शिविर से चलेगा, 9.25 पर घाट पर पहुंचेगा और 30 मिनट स्नान के बाद 9.55 पर घाट से शिविर के लिए रवाना हो जाएगा।

अखिल भारतीय श्रीपंच दिगंबर अनी अखाड़ा 9.05 पर शिविर से निकलकर 10.05 पर घाट पहुंचेगा। अखाड़े को स्नान के लिए 50 मिनट का समय दिया गया है।

अखिल भारतीय श्रीपंच निर्मोही अनी अखाड़ा 10.05 पर शिविर से चलेगा, 11.05 पर घाट पहुंचेगा। 30 मिनट स्नान के बाद 11.35 पर प्रस्थान कर 12.35 पर शिविर में आ जाएगा।

श्रीपंचायती नया उदासीन अखाड़ा 11 बजे पर शिविर से रवाना होकर 12 बजे घाट पहुंचेगा और 55 मिनट स्नान करने के बाद 12.55 पर घाट से रवाना होकर 1.55 बजे शिविर पहुंच जाएगा।

श्रीपंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निर्वाण 12.05 बजे शिविर से चलकर 1.05 पर घाट पहुंचेगा। एक घंटा स्नान के बाद 2.05 पर घाट से रवाना होकर 3.05 पर शिविर आ जाएगा।

सबसे अंत में श्रीपंचायती निर्मल अखाड़ा स्नान करेगा। यह अखाड़ा दोपहर 1.25 पर शिविर से चलेगा और 2.25 पर घाट पहुंचेगा। ठीक 40 मिनट स्नान करने के बाद 3.05 पर घाट से रवाना होकर 4.05 पर शिविर आ जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महाकुम्भ का दूसरा अमृत स्नान कल, श्रीपंचायती अखाड़ा महानिर्वा
श्रीदूधेश्वर मंदिर के पीठाधीश्वर एवं जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने मंगलवार को बताया कि मौनी अमावस्या पर सबसे पहले श्रीपंचा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News