Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सभी वार्डों में धड़ल्ले से चल रहा है अवैध निर्माण : संतोष पाठक

उन्होंने कहा कि गार्डेनरीच, बाघाजतिन, टेंगरा और बेलेघाटा एक उदाहरण स्वरूप है

29 Jan 2025

सभी वार्डों में धड़ल्ले से चल रहा है अवैध निर्माण : संतोष पाठक

कोलकाता। कांग्रेस पार्षद संतोष पाठक ने मेयर फिरहाद हकीम के उन तमाम दावों को झूठा बताया है, जिसमें मेयर ने कहा था कि कोलकाता में अब अवैध निर्माण अब नहीं हो रहे हैं। मेयर ने साथ में यह भी कहा था कि जो भी अवैध निर्माण हुए हैं वो सब सीपीएम जमाने के समय के हैं। संतोष पाठक ने कहा कि हर वार्ड में केएमसी बोर्ड के दिशा-निर्देश पर अवैध निर्माण धड़ल्ले से चल रहा है और यह कभी बंद भी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हर अवैध निर्माण में तृणमूल और उसके नेताओं को बहुत ही फायदा पहुंचता है। यही वजह है कि इसको और ज्यादा बढ़ाया जा रहा है। 
उन्होंने कहा कि मैं कोलकाता नगर निगम में इकलौता कांग्रेस का निर्वाचित पार्षद हूं। जब भी मैंने अवैध निर्माण को लेकर निगम के मासिक अधिवेशन में मुद्दा उठाया करता हूं तो इसका कोई भी परस्पर जवाब नहीं दिया जाता। यहां तक कि लीपा-पोती कर मेयर फिरहाद हकीम यह कहते फिरते हैं कि अवैध निर्माण नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा कि गार्डेनरीच, बाघाजतिन, टेंगरा और बेलेघाटा एक उदाहरण स्वरूप है। मेरा दावा है कि सभी वार्डों में निगम बोर्ड के नेतृत्व में धड़ल्ले से अवैध निर्माण चल रहा है। संतोष पाठक ने कहा कि गार्डेनरीच की जब घटना घटी थी उस वक्त सीपीएम के सिर पर ठिकरा फोड़ा गया था। लेकिन इन दिनों जो इतने मकान झुक रहे हैं उसकी क्या प्रतिक्रिया है यह भी जरा स्पष्ट की जाए। उन्होंने कहा कि 2011 के बाद से सरकार और निगम ने जमकर अवैध निर्माण को हवा दी है, जिसका नतीजा है कि आज मकान टेढ़े हो रहे हैं और लोगों की जान जोखिम में है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वार्डों में धड़ल्ले से चल रहा है अवैध निर्माण : संतोष पाठक
उन्होंने कहा कि गार्डेनरीच, बाघाजतिन, टेंगरा और बेलेघाटा एक उदाहरण स्वरूप है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News