वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
गोलीबारी का आरोप भाजपा द्वारा आश्रय प्राप्त उपद्रवियों के खिलाफ लगाया जा रहा है
कोलकाता, 31 जनवरी। नैहाटी में गोलीबारी की घटना सामने आई है।. तृणमूल कार्यकर्ता संतोष यादव (32) की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। नैहाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। गोलीबारी का आरोप भाजपा द्वारा आश्रय प्राप्त उपद्रवियों के खिलाफ लगाया जा रहा है।
घटना नैहाटी पानी टंकी के पास हुई। बताया गया कि ताबड़तोड़ तीन से चार राउंड गोलियां चलाई गई। सूचना पाकर नैहाटी के विधायक शनत दे और पौरसभा के चेयरमैन अशोक चटर्जी अस्पताल पहुंचे। विधायक सनत दे ने कहा कि अर्जुन सिंह के गुंडे राजेश साव उर्फ धावड़ा, चिंटु सिंह सह 8 लोग शाम 3.55 बजे बाइक पर आये और संतोष को घेर कर फायरिंग शुरु कर दी। विधायक ने कहा कि संतोष के माथे , नाक पर गोली लगी। पार्टी कार्यकर्ता उसे उठा कर अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।