Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आरजी कर भ्रष्टाचार मामले में चार्ज गठन की प्रक्रिया पूरी, मंगलवार को दाखिल करेगी सीबीआई

राज्य संचालित आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में करोड़ों रुपये के वित्तीय घोटाले के मामले में आरोप तय करने की तैयारी पूरी

01 Feb 2025

आरजी कर भ्रष्टाचार मामले में चार्ज गठन की प्रक्रिया पूरी, मंगलवार को दाखिल करेगी सीबीआई

राज्य संचालित आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में करोड़ों रुपये के वित्तीय घोटाले के मामले में आरोप तय करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि आगामी मंगलवार को कोलकाता की विशेष अदालत में चार्ज गठन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

विशेष अदालत के न्यायाधीश ने सुनवाई के दौरान यह सूचना दी। न्यायालय ने निर्देश दिया कि इस दिन मामले के सभी पांचों आरोपितों को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होना होगा। आरोप तय होने के बाद इसी अदालत में मुकदमे की सुनवाई शुरू होगी।

आरोपितों में आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष, उनके सहायक सह बॉडीगार्ड अफसर अली, निजी ठेकेदार बिप्लब सिन्हा और सुमन हाजरा तथा जूनियर डॉक्टर आशीष पांडे शामिल हैं। ये सभी वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं।

इससे पहले, 28 जनवरी को कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति तीर्थंकर घोष की एकल पीठ ने सीबीआई को 6 फरवरी तक आरोप तय करने की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया था। अदालत को बताया गया कि राज्य सरकार ने इस प्रक्रिया के लिए आवश्यक अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) प्रदान कर दिया है।

उन्होंने यह भी कहा कि सीबीआई ने नवंबर में आरोप पत्र दायर कर दिया था, लेकिन फिर भी मुकदमा शुरू नहीं हो सका था।

पहले, राज्य सरकार से एनओसी न मिलने के कारण आरोप तय करने की प्रक्रिया अटकी हुई थी, क्योंकि किसी भी सरकारी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा शुरू करने से पहले यह प्रमाणपत्र आवश्यक होता है।

अब ये सारे दस्तावेज मिल चुके हैं इसलिए केंद्रीय एजेंसी किसी भी तरह से देरी नहीं करना चाहती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरजी कर भ्रष्टाचार मामले में चार्ज गठन की प्रक्रिया पूरी
राज्य संचालित आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में करोड़ों रुपये के वित्तीय घोटाले के मामले में आरोप तय करने की तैयारी पूरी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News