Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता के अदालत परिसर में मिला पुलिस अधिकारी का गोलियों से छलनी शव, जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जांच में यह माना जा रहा है कि उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से आत्महत्या की होगी। हालांकि, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इसमें कोई अन्य कारण या साजिश तो नहीं है। घटना सुबह हुई जब कोर्ट की गतिविधियां शुरू नहीं हुई थीं और क्षेत्र में बहुत कम लोग थे।

05 Feb 2025

कोलकाता के अदालत परिसर में मिला पुलिस अधिकारी का गोलियों से छलनी शव, जांच में जुटी पुलिस

कोलकाता। कोलकाता के बीबीडी बाग इलाके में स्थित बैंकशाल सिटी सिविल कोर्ट परिसर में बुधवार सुबह एक पुलिस अधिकारी का गोलियों से छलनी शव बरामद किया गया। मृत पुलिस अधिकारी की पहचान गोपाल नाथ के रूप में हुई है। वे मालदह जिले के निवासी थे और एक न्यायाधीश की सुरक्षा के प्रभारी थे। उनकी सर्विस रिवॉल्वर शव से कुछ दूरी पर पड़ी हुई मिली।

प्रारंभिक जांच में यह माना जा रहा है कि उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से आत्महत्या की होगी। हालांकि, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इसमें कोई अन्य कारण या साजिश तो नहीं है। घटना सुबह हुई जब कोर्ट की गतिविधियां शुरू नहीं हुई थीं और क्षेत्र में बहुत कम लोग थे। स्थानीय लोगों ने तेज आवाज सुनी और सुरक्षा गार्डों को बुलाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कलकत्ता मेडिकल कॉलेज भेजा।

गोपाल नाथ की रिवॉल्वर उनके शव से कुछ दूरी पर मिली। इसको सामान्य नहीं माना जा रहा है। इसलिए, पुलिस ने जांच को गहरा करने का फैसला किया है, जिसमें खोजी कुत्तों और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। खबर लिखे जाने तक इस घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता के अदालत परिसर में मिला पुलिस अधिकारी का गोलियों से
प्रारंभिक जांच में यह माना जा रहा है कि उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से आत्महत्या की होगी। हालांकि, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इसमें कोई अन्य कारण या





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News