वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
कंपनी का लक्ष्य 2030 से पहले 20 गीगावाट उत्पादन क्षमता हासिल करना है
कोलकाता। बीजीबीएस में पहुंचे जेएसडब्ल्यू समूह के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने आज आयोजन और विश्व बांग्ला प्रांगण की प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं पिछले कई सालों से बंगाल आता हूं। यह प्रतिभा और संस्कृति की धरोहर है। हमने यहां पर काफी निवेश किया है। हमारी इस्पात कंपनी में पूरा उत्पादन हो रहा है। अब हम राज्य में ऊर्जा के क्षेत्र में 16000 करोड़ रुपए का निवेश करेंगे।
इधर जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने बुधवार को कहा कि उसे बंगाल में 1,600 मेगावाट क्षमता की नयी तापीय बिजलीघर परियोजना लगाने का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि यह परियोजना बंगाल राज्य बिजली वितरण कंपनी लि. (डब्ल्यूबीएसईडीसीएल) से प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के तहत मिली है।
जेएसडब्ल्यू एनर्जी को 1,600 मेगावाट (800 मेगावाट की दो इकाइयां) क्षमता की नए अत्याधुनिक कोयला आधारित बिजलीघर के विकास और संचालन के लिए पश्चिम बंगाल राज्य बिजली वितरण कंपनी से परियोजना आवंटन पत्र मिला है। कंपनी का लक्ष्य 2030 से पहले 20 गीगावाट उत्पादन क्षमता हासिल करना है।