Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

दिल्ली चुनाव परिणाम से उत्साहित शुभेंदु अधिकारी बोले – ‘अगर दिल्ली में बदलाव आ सकता है, तो बंगाल में भी होगा’

शनिवार को घोषित दिल्ली चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की। पूर्व मेदिनीपुर जिले के महिषादल के देउलपोटा ग्राम पंचायत में एक जनसंयोग यात्रा के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने कार्यकर्ताओं से कहा, "डरने की जरूरत नहीं है। तृणमूल सरकार 2026 के बाद बंगाल की सत्ता में नहीं रहेगी।"

08 Feb 2025

दिल्ली चुनाव परिणाम से उत्साहित शुभेंदु अधिकारी बोले – ‘अगर दिल्ली में बदलाव आ सकता है, तो बंगाल में भी होगा’

कोलकाता। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा, "अगर 27 साल बाद दिल्ली में सत्ता परिवर्तन हो सकता है, तो बंगाल में भी तृणमूल सरकार को हटाना संभव है। सभी विपक्षी दलों को एकजुट होकर तृणमूल को हराना चाहिए।"

शनिवार को घोषित दिल्ली चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की। पूर्व मेदिनीपुर जिले के महिषादल के देउलपोटा ग्राम पंचायत में एक जनसंयोग यात्रा के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने कार्यकर्ताओं से कहा, "डरने की जरूरत नहीं है। तृणमूल सरकार 2026 के बाद बंगाल की सत्ता में नहीं रहेगी।"

इसी बीच, भाजपा की बंगाल इकाई के अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "दिल्ली से 'आप' की विदाई हुई, अब बंगाल में 'पाप' की बारी है।" उनके इस बयान को तृणमूल सरकार के खिलाफ भाजपा के सख्त तेवर के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

दिल्ली चुनाव नतीजों से उत्साहित भाजपा अब बंगाल में भी तृणमूल सरकार को घेरने की रणनीति बना रही है। पार्टी नेताओं का मानना है कि जिस तरह दिल्ली में सत्ता परिवर्तन हुआ, उसी तरह 2026 में बंगाल में भी बड़ा बदलाव संभव है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिल्ली चुनाव परिणाम से उत्साहित शुभेंदु अधिकारी बोले – ‘अगर
शनिवार को घोषित दिल्ली चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी की। पूर्व मेदिनीपुर जिले के महिषादल के देउलपोटा ग्राम पंचायत में एक जनस





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News