Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

राष्ट्रीय खेल : सावन बरवाल और संजीवनी जाधव ने 10,000 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

हिमाचल प्रदेश के सावन बरवाल ने 10,000 मीटर दौड़ में 28:49.93 मिनट का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। महाराष्ट्र के किरन मात्रे (29:04.76 मिनट) ने रजत पदक जीता, जबकि मध्य प्रदेश के विनोद सिंह (29:43.60 मिनट) कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।

08 Feb 2025

राष्ट्रीय खेल : सावन बरवाल और संजीवनी जाधव ने 10,000 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के पहले दिन एथलेटिक्स स्पर्धाओं की धमाकेदार शुरुआत हुई। सुबह के सत्र में पुरुषों और महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ के फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया।

सावन बरवाल ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में मारी बाजी

हिमाचल प्रदेश के सावन बरवाल ने 10,000 मीटर दौड़ में 28:49.93 मिनट का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। महाराष्ट्र के किरन मात्रे (29:04.76 मिनट) ने रजत पदक जीता, जबकि मध्य प्रदेश के विनोद सिंह (29:43.60 मिनट) कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।

महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में संजीवनी जाधव बनीं चैंपियन

महिला वर्ग में महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव ने 33:33.47 मिनट में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उत्तराखंड की अंकिता (34:31.03 मिनट) ने रजत और उत्तराखंड की सोनिया (35:45.19 मिनट) ने कांस्य पदक जीता।

शाम के सत्र में होंगे रोमांचक मुकाबले

शाम के सत्र में महिला वर्ग में डिस्कस थ्रो (1 किग्रा), पोल वॉल्ट, 100 मीटर दौड़ और 1500 मीटर दौड़, जबकि पुरुष वर्ग में लंबी कूद, 100 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो (2 किग्रा) और 1500 मीटर दौड़ के मुकाबले खेले जाएंगे।

दर्शकों को कई दिग्गज खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है। देश के शीर्ष एथलीटों की मौजूदगी से मुकाबले और भी रोमांचक होने की संभावना है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राष्ट्रीय खेल : सावन बरवाल और संजीवनी जाधव ने 10,000 मीटर दौ
हिमाचल प्रदेश के सावन बरवाल ने 10,000 मीटर दौड़ में 28:49.93 मिनट का समय निकालते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। महाराष्ट्र के किरन मात्रे (29:04.76 मिनट) ने रजत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News