Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

वित्त मंत्री सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया नया आयकर विधेयक-2025

केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने लोकसभा में नया आयकर विधेयक-2025 को पेश करते हुए कहा, "हम आयकर धाराओं की संख्या घटाकर 536 कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि आयकर विधेयक में अध्यायों की संख्या में कमी के साथ-साथ महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं।

13 Feb 2025

वित्त मंत्री सीतारमण ने लोकसभा में  पेश किया नया आयकर विधेयक-2025

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में बहुप्रतीक्षित नया आयकर विधेयक-2025 पेश कर दिया। नए आयकर विधयेक को सलेक्‍ट कमेटी के पास भेज दिया गया है। इसके साथ ही लोकसभा की कार्यवाही 10 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने लोकसभा में नया आयकर विधेयक-2025 को पेश करते हुए कहा, "हम आयकर धाराओं की संख्या घटाकर 536 कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि आयकर विधेयक में अध्यायों की संख्या में कमी के साथ-साथ महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस विधेयक का उद्देश्य 64 साल पुराने आयकर अधिनियम में बड़े पैमाने पर बदलाव करना है।

नया आयकर विधेयक-2025 भारत की मौजूदा आयकर प्रणाली और वैधानिक प्रावधानों में एक क्रांतिकारी बदलाव के रूप में लाया गया है, जो 21वीं सदी की प्रगति और आर्थिक वास्तविकताओं के अनुरूप पुराने आयकर अधिनियम, 1961 को निरस्त करता है। दरअसल 622 पन्नों वाला यह विधयेक 6 दशक पुराने इनकम टैक्स एक्ट 1961 की जगह लेगा।

उल्‍लेखनीय है कि वित्त मंत्री ने अपने केंद्रीय बजट-2025 के भाषण के दौरान घोषणा की थी कि संसद के बजट सत्र के दौरान एक नया आयकर विधेयक पेश किया जाएगा। प्रस्तावित कानून को आयकर अधिनियम-2025 कहा जाएगा और अप्रैल 2026 में प्रभावी होने की उम्मीद है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


वित्त मंत्री सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया नया आयकर विधेयक
केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने लोकसभा में नया आयकर विधेयक-2025 को पेश करते हुए कहा, "हम आयकर धाराओं की संख्या घटाकर 536 कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि आयकर विधे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News