वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
बड़तल्ला थाना कर रही है गहन जांच, सुरक्षा को लेकर उठे प्रश्न
कोलकाता। मध्य कोलकाता अंतर्गत सेंट्रल एवेन्यू मे एक वृद्धा से दुस्साहसिक डकैती का मामला सामने आया है। इस घटना से हर कोई सकते में है। खबर के मुताबिक 326/ए सेंट्रल एवेन्यू के घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से बंदूक की नोक पर पैसे और गहने लूट लिए गए है। बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार देर रात सेंट्रल एवेन्यू स्थित एक आलीशान मकान में घटना घटी है। कोलकाता पुलिस की अपराध दमन शाखा और बड़तला पुलिस स्टेशन ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस का मानना है कि इस घटना में दो नौकरानियां शामिल थीं। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मधुमिता मित्रा सेंट्रल एवेन्यू स्थित 326/ए नंबर मकान में अकेली रहती हैं। उनकी देखभाल के लिए एक केयरटेकर और एक नौकरानी मौजूद हैं। कुछ दिनों पहले अपनी बेटी को हवाई अड्डे छोडऩे के दौरान वह गिर गईं, जिससे उनकी जांघ की हड्डी टूट गई और वह बिस्तर पर ही हैं। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि रात करीब 11.30 बजे केयरटेकर ने घर की घंटी बजाई। तीसरी मंजिल पर मौजूद नौकरानी ने रिमोट कंट्रोल से गेट खोल दिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नौकरानी ने बताया कि केयरटेकर पानी लेने के लिए घर के अंदर आया था, तभी एक बदमाश धारदार हथियार लेकर भीतर घुस गया और बुजुर्ग महिला को डराकर लूटपाट कर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक बिस्तर पर लेटी वृद्ध मधुमिता मित्रा को डरा धमकाकर लूटा गया है। पता चला है कि बुजुर्ग की बेटी मधुरिमा मोइत्रा बेंगलुरु में रहती है। हाल ही में कोलकाता हवाई अड्डे पर उन्हें छोड़ते समय वृद्ध महिला बेहोश हो गयीं। उस वक्त फीमर की हड्डी टूट गई थी। तब से वह बिस्तर पर ही हैं। उसकी देखभाल के लिए एक नौकरानी और एक केयर टेकर है। देर रात जब दरवाजे की घंटी बजी तो नौकरानी ने रिमोट से दरवाजा खोला। कथित तौर पर दो बदमाश केयरटेकर के साथ घर में घुस आए और महिला को हथियारों के बल पर धमकाया। इसके बाद वे कुछ नकदी और सोने के आभूषण लेकर भाग गए। तब वृद्धा ने इसकी सूचना पुलिस थाने में दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। उन्होंने पूछताछ के लिए दो नौकरानियों को भी हिरासत में लिया।
प्रारंभिक जांच से पता चला है है कि दोनों नौकरानी सह केयरटेकर इस घटना में शामिल हैं। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस जांच कर रही है कि बदमाश को यह कैसे पता चला कि गेट कब खुलेगा? क्या घटना में केयरटेकर और नौकरानी की कोई भूमिका है? पुलिस दोनों से गहन पूछताछ कर रही है।
अधिकारियों ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि अपराधियों तक पहुंचा जा सके। इस घटना के बाद कोलकाता में अकेले रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।