Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बदल गया जिले के 1935 प्राथमिक विद्यालयों के मिड डे मील का मेन्यू

मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्रा ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश पत्र भी जारी किया,जिसके आलोक मे अररिया जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में भी आज से मिड डे मील का मेन्यू बदल कर खिचड़ी दी गई।

15 Feb 2025

बदल गया जिले के 1935 प्राथमिक विद्यालयों के मिड डे मील का मेन्यू

अररिया। जिले के 1935 प्राथमिक विद्यालयों में मिड डे मील का मेन्यू बदल गया है। शनिवार से विद्यालयों में बदले हुए मेन्यू को लागू किया गया।बदले गए मेन्यू के तहत विद्यालयों में बच्चों को सिर्फ शनिवार को ही खिचड़ी दी जाएगी। विद्यालयों में सोमवार और गुरुवार को चावल के साथ तड़का मिलेगा। तड़का, हरी साग सब्जी युक्त होगा। शुक्रवार को चावल और लाल चना की छोला दी जाएगी।

मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्रा ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश पत्र भी जारी किया,जिसके आलोक मे अररिया जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में भी आज से मिड डे मील का मेन्यू बदल कर खिचड़ी दी गई।

जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पीएम पोषण योजना रोहित कुमार चौरसिया नें जानकारी देते हुए बताया की अब खिचड़ी सिर्फ शनिवार को ही दी जाएगी। जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में बच्चे प्रतिदिन मिड डे मील से आच्छादित होते हैं। अभी तक विद्यालयों में शनिवार और बुधवार दो दिन बच्चों को खिचड़ी दी जाती थी लेकिन अब नए मेन्यू के अनुसार बुधवार को चावल और लाल चने की छोला बच्चों को दी जाएगी। चने की छोले में आलू भी मिला हुआ रहेगा। शुक्रवार में भी एक और बड़ा बदलाव किया गया है। अब विद्यालयों में शुक्रवार को बच्चों को पुलाव और काबुली चने का छोला नहीं दिया जाएगा। बच्चों को चावल और लाल चने की छोला ही दी जाएगी। इसके साथ ही मांसाहार का सेवन करने वाले बच्चों को एक अंडा अथवा शाकाहार का सेवन करने वाले बच्चों को मौसमी फल अलग से दिया जायेगा।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी रोहित चौरसिया के अनुसार,मध्यान भोजन योजना अंतर्गत शुक्रवार को दिए जाने वाले मेनू मे शाकाहारी बच्चो के अभिभावकों से सहमति पत्र प्राप्त कर पत्र को संधारित कर कार्यालय मे सुरक्षित रखना हैं।

मध्याह्न भोजन योजना के जिला समन्यवक सरोज तिवारी ने बताया कि अब विद्यालय का अनुश्रवण कॉम्बो टूल्स लिंक के माध्यम से किया जायेगा। सभी विद्यालय मे नए मेनू को दिवाल पर लिखवाने का आदेश भी निर्गत कर दिया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बदल गया जिले के 1935 प्राथमिक विद्यालयों के मिड डे मील का मे
मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्रा ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश पत्र भी जारी किया,जिसके आलोक मे अररिया जिले के प्रारंभिक विद्या





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News