Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

मुख्य सचिव विवेक जोशी ने छोड़ा प्रभार, दिल्ली में संभालेंगे चुनाव आयुक्त का कार्यभार

दिल्ली रवाना होने से पहले विवेक जोशी ने कहा कि वह भले ही बेहद कम समय के लिए हरियाणा आए लेकिन अपने गृह राज्य में आना उनके लिए गौरव की बात है। छोटे-से कार्यकाल को लेकर उन्होंने कहा कि दिसंबर में शुरू किया गया स्वच्छ हरियाणा मिशन उनकी पहल थी।

19 Feb 2025

मुख्य सचिव विवेक जोशी ने छोड़ा प्रभार, दिल्ली में संभालेंगे चुनाव आयुक्त का कार्यभार

चंडीगढ़। भारत सरकार द्वारा चुनाव आयुक्त नियुक्त किए गए हरियाणा कैडर के आईएएस अधिकारी विवेक जोशी ने मुख्य सचिव का प्रभार छोड़ दिया है। मंगलवार को वह दिल्ली में चुनाव आयुक्त का कार्यभार संभालेंगे। सचिवालय में चर्चा है कि सोमवार रात मुख्य सचिव का कार्यभार छोड़ने से पहले उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन कर दिया है।

दिल्ली रवाना होने से पहले विवेक जोशी ने कहा कि वह भले ही बेहद कम समय के लिए हरियाणा आए लेकिन अपने गृह राज्य में आना उनके लिए गौरव की बात है। छोटे-से कार्यकाल को लेकर उन्होंने कहा कि दिसंबर में शुरू किया गया स्वच्छ हरियाणा मिशन उनकी पहल थी। राज्य के सरकारी कार्यालयों में 50 साल में पहली बार सफाई की गई और केंद्र से मिली सीख को लागू करने का अवसर मिला।

नई जिम्मेदारी और वीआरएस को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार को जो फैसला होगा उन्हें मंजूर होगा। विवेक जोशी भारतीय चुनाव आयोग में नियुक्त होने वाले हरियाणा कैडर के तीसरे अधिकारी हैं।

पहले 1971 बैच के अधिकारी एसवाई कुरैशी थे, जो बाद में मुख्य चुनाव आयुक्त बने। उसके बाद 1980 बैच के अधिकारी अशोक लवासा थे, जिन्होंने अपनी नियुक्ति के तुरंत बाद इस्तीफा दे दिया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुख्य सचिव विवेक जोशी ने छोड़ा प्रभार, दिल्ली में संभालेंगे
दिल्ली रवाना होने से पहले विवेक जोशी ने कहा कि वह भले ही बेहद कम समय के लिए हरियाणा आए लेकिन अपने गृह राज्य में आना उनके लिए गौरव की बात है। छोटे-से कार्यकाल को





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News