Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

झारखंड में दो दिनों तक हाेगी वज्रपात और ओलावृष्टि

21 फरवरी को मौसम सामान्‍य रहेगा, जबकि 22 फरवरी को दक्षिणी, मध्‍यवर्ती और इससे लगे उत्‍तर पूर्वी भागों में कहीं कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। साथ ही राज्‍य के दक्षिण पश्चिमी, मध्‍य और नजदीकी उत्‍तर पूर्वी भागों कहीं कहीं गर्जन के साथ तेज हवा चलने की संभावना है।

19 Feb 2025

झारखंड में दो दिनों तक हाेगी वज्रपात और ओलावृष्टि

रांची। झारखंड में दो दिनों तक वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 20 और 22 फरवरी को राज्‍य के दक्षिणी और मध्‍यवर्ती जिलों में कहीं कहीं वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना है। 20 फरवरी को जिन दक्षिणी जिलों में वज्रपात और ओलावृष्टि हो सकती है उनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां शामिल है, जबकि मध्‍यवर्ती जिलों में रांची, खूंटी, गुमला, रामगढ, हजारीबाग शामिल है। इसके अलावा इन जिलों के कुछ स्‍थानों पर 40 से 50 किमी. की गति से तेज हवा चलने की भी संभावना है।

21 फरवरी को मौसम सामान्‍य रहेगा, जबकि 22 फरवरी को दक्षिणी, मध्‍यवर्ती और इससे लगे उत्‍तर पूर्वी भागों में कहीं कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। साथ ही राज्‍य के दक्षिण पश्चिमी, मध्‍य और नजदीकी उत्‍तर पूर्वी भागों कहीं कहीं गर्जन के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिमी जिले जिनमें पलामू, गढवा, चतरा, कोडरमा और लातेहार शामिल हैं यहां कहीं कहीं गर्जन और 30 से 40 किमी की गति से तेज हवा चलने की संभावना है। वहीं बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह में कुहासा रहा। हालांकि दिन चढने के साथ मौसम साफ हो गया। बाद में दिन भर आंशिक बादल छाया रहा।

राज्‍य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 36 ड्रिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान गुमला में 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रांची में तापमान 29 डिग्री, जमशेदपुरमें 33.4, डालटनेगंज में 32.7, बोकारो में 32.5, चाईबासा में 34.8 और देवघर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


झारखंड में दो दिनों तक हाेगी वज्रपात और ओलावृष्टि
21 फरवरी को मौसम सामान्‍य रहेगा, जबकि 22 फरवरी को दक्षिणी, मध्‍यवर्ती और इससे लगे उत्‍तर पूर्वी भागों में कहीं कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। साथ ही राज्‍य





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News