Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

तेलंगाना 72वीं मिस वर्ल्ड 2025 की मेजबानी करेगा, भारतीय सांस्कृतिक विरासत का होगा प्रदर्शन

मिस वर्ल्ड लिमिटेड की अध्यक्ष और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने कहा, "हमें बेहद खुशी है कि मिस वर्ल्ड 2025 का आयोजन तेलंगाना में हो रहा है, जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, नवाचार और अतुल्य मेहमाननवाजी के लिए प्रसिद्ध है।

20 Feb 2025

तेलंगाना 72वीं मिस वर्ल्ड 2025 की मेजबानी करेगा, भारतीय सांस्कृतिक विरासत का होगा प्रदर्शन

विश्व की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता 'मिस वर्ल्ड 2025' के 72वें संस्करण का आयोजन इस बार भारत के तेलंगाना राज्य में होने जा रहा है। यह भव्य प्रतियोगिता 7 मई से 31 मई तक चलेगी, जिसमें दुनियाभर से आई सुंदरियां अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस आयोजन के दौरान तेलंगाना के विभिन्न शहरों में प्रतियोगिता के अलग-अलग चरण आयोजित किए जाएंगे, जिसमें भारत की समृद्ध संस्कृति, विरासत और खूबसूरती को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा।उद्घाटन और ग्रैंड फिनाले का आयोजन 'मोतियों के शहर' और आईटी हब हैदराबाद में किया जाएगा, जिससे यह प्रतियोगिता और भी खास बन जाएगी।

मिस वर्ल्ड लिमिटेड की अध्यक्ष और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने कहा, "हमें बेहद खुशी है कि मिस वर्ल्ड 2025 का आयोजन तेलंगाना में हो रहा है, जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, नवाचार और अतुल्य मेहमाननवाजी के लिए प्रसिद्ध है। तेलंगाना सरकार के साथ हमारी यह साझेदारी यहाँ की अनूठी धरोहर को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।"

सीईओ जूलिया मॉर्ले के विचारों से सहमति जताते हुए तेलंगाना सरकार की पर्यटन, संस्कृति, विरासत और युवा मामलों की सचिव सुश्री स्मिता सभरवाल ने मिस वर्ल्ड संगठन का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा, "हम मिस वर्ल्ड लिमिटेड की अध्यक्ष और सीईओ जूलिया मॉर्ले सीबीई के निर्णय का स्वागत करते हैं कि उन्होंने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए एक ऐसे स्थान का चुनाव किया, जहां सौंदर्य केवल देखने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे मिट्टी, संस्कृति और परंपराओं में आत्मसात किया जा सकता है। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का यहां आयोजन होना हमारे लिए गर्व की बात है।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तेलंगाना 72वीं मिस वर्ल्ड 2025 की मेजबानी करेगा, भारतीय सांस
मिस वर्ल्ड लिमिटेड की अध्यक्ष और सीईओ जूलिया मॉर्ले ने कहा, "हमें बेहद खुशी है कि मिस वर्ल्ड 2025 का आयोजन तेलंगाना में हो रहा है, जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News