Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

कांग्रेस ने भाजपा की 'बी' टीम बनकर दिल्ली चुनाव लड़ा: मायावती

मायावती ने शुक्रवार को सोशलमीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि लोगों में यह चर्चा आम है कि कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा आमचुनाव में इस बार भाजपा की ‘बी‘ टीम बनकर चुनाव लड़ा। इसके कारण भाजपा दिल्ली की सत्ता में आ गई है।

21 Feb 2025

कांग्रेस ने भाजपा की 'बी' टीम बनकर दिल्ली चुनाव लड़ा: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि वे पहले अपने गिरेबान में झांककर देखे तो अच्छा होगा। मायावती ने आरोपलगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा की बी टीम बनकर चुनाव लड़ा।

मायावती ने शुक्रवार को सोशलमीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि लोगों में यह चर्चा आम है कि कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा आमचुनाव में इस बार भाजपा की ‘बी‘ टीम बनकर चुनाव लड़ा। इसके कारण भाजपा दिल्ली की सत्ता में आ गई है। वरना इस चुनाव में कांग्रेस का इतना बुरा हाल नहीं होता कि यह पार्टी अपने ज्यादातर उम्मीदवारों की जमानत भी न बचा पाई। बसपा प्रमुख ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सर्वेसर्वा राहुल गांधी को किसी भी मामले में दूसरों पर व ख़ासकर हमारे ऊपर अंगुली उठाने से पहले अपने गिरेबान में भी जरूर झांक कर देखना चाहिए तो यह बेहतर होगा। इनको यही सलाह।

बसपा प्रमुख ने आगे कहा कि दिल्ली में बनी नई भाजपा सरकार को यहां चुनाव में खासकर जनहित व विकास सम्बंधी किए गए अपने तमाम वादों को समय से पूरा करने की चुनौती है। वरना आगे चलकर इस पार्टी का भी हाल कहीं कांग्रेस जैसा बुरा ना हो जाए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कांग्रेस ने भाजपा की 'बी' टीम बनकर दिल्ली चुनाव लड़ा: मायावत
मायावती ने शुक्रवार को सोशलमीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि लोगों में यह चर्चा आम है कि कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा आमचुनाव में इस बार भाजपा की ‘बी‘ टीम बनक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News