Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अर्जेंटीना और पेरू में होने वाले विश्व कप में हिस्सा लेंगी मनु भाकर

दोहरी ओलंपिक पदक विजेता भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने अर्जेंटीना और पेरू में आयोजित होने वाले आईएसएसएफ शूटिंग विश्व कप में अपनी जगह पक्की कर ली है

22 Feb 2025

अर्जेंटीना और पेरू में होने वाले विश्व कप में हिस्सा लेंगी मनु भाकर

दोहरी ओलंपिक पदक विजेता भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने अर्जेंटीना और पेरू में आयोजित होने वाले आईएसएसएफ शूटिंग विश्व कप में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) द्वारा घोषित सूची में 23 वर्षीय मनु को एयर पिस्टल और स्पोर्ट्स पिस्टल दोनों ही टीमों में शामिल किया गया है। हालांकि, पेरिस में शूटिंग ओलंपिक पदक जीतने वाले अन्य दो खिलाड़ी सरबजोत सिंह और स्वप्निल कुसाले राष्ट्रीय टीम में स्थान पाने में असफल रहे हैं।

वहीं, एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता, ओलंपिक फाइनलिस्ट और कई विश्व कप स्वर्ण पदक विजेता सौरभ चौधरी को एयर पिस्टल के लिए चयनित किया गया है। 1 से 11 अप्रैल तक ब्यूनस आयर्स में पहला विश्व कपराइफल, पिस्टल और शॉटगन के लिए पहला विश्व कप 1 से 11 अप्रैल तक अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद, तीनों विषयों में दूसरा विश्व कप 13 से 22 अप्रैल तक पेरू के लीमा में होगा।

भारतीय टीम इस प्रकार है:

एयर राइफल: रुद्राक्ष पाटिल, अर्जुन बाबूता, हृदय हजारिका; आर्य बोरसे, नर्मदा नितिन, सोनम मस्कर।

50 मीटर राइफल 3-पोजिशन: ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, चैन सिंह, नीरज कुमार; आशी चौकसे, श्रीयंका सदांगी, सिफ्ट कौर समरा।

एयर पिस्टल: सौरभ चौधरी, रविंदर सिंह, वरुण तोमर; सुरुचि फोगट, मनु भाकर, संयम।

25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल: अनीश भानवाला, विजयवीर सिद्धू, गुरप्रीत सिंह।

25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल: मनु भाकर, सिमरनप्रीत कौर बराड़, ईशा सिंह।

ट्रैप: लक्ष्य श्योराण, पृथ्वीराज टोंडिमान, ज़ोरावर सिंह संधू; नीरू, प्रगति दुबे, भव्या त्रिपाठी।

स्कीट: भवतेग सिंह गिल, अनंतजीत सिंह नरूका, गुरजोत खंगुरा; रायजा ढिल्लों, गनेमत सेखों, दर्शना राठौड़।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पेरू में होने वाले विश्व कप में हिस्सा लेंगी मनु भाकर
दोहरी ओलंपिक पदक विजेता भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने अर्जेंटीना और पेरू में आयोजित होने वाले आईएसएसएफ शूटिंग विश्व कप में अपनी जगह पक्की कर ली है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News