Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

राष्ट्रपति मुर्मु ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की

सागबारा और तिलकवाड़ा के आदिवासी भाई-बहनों ने मेवासी और होली नृत्य जैसे पारंपरिक आदिवासी नृत्यों के साथ एकता की दीवार पर राष्ट्रपति का स्वागत किया। उन्होंने प्रतिमा परिसर में स्थित प्रदर्शनी हॉल का अवलोकन किया।

27 Feb 2025

राष्ट्रपति मुर्मु ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की

राजपीपला/अहमदाबाद। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नर्मदा जिले के एकतानगर में आज सरदार वल्लभभाई पटेल की विश्व की सबसे ऊंची 182 मीटर की प्रतिमा (स्टेच्यू ऑफ यूनिटी) का दौरा किया। उन्होंने सरदार साहब की विशाल प्रतिमा के चरणों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल आचार्य देवव्रत और राज्य प्रोटोकॉल मंत्री जगदीश विश्वकर्मा और गण्यमान्य व्यक्तियों ने भी विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा की भव्यता देखी। सभी ने सरदार साहब की एकता, अखंडता और अटूट धैर्य की भावना का प्रत्यक्ष अनुभव किया। सागबारा और तिलकवाड़ा के आदिवासी भाई-बहनों ने मेवासी और होली नृत्य जैसे पारंपरिक आदिवासी नृत्यों के साथ एकता की दीवार पर राष्ट्रपति का स्वागत किया। उन्होंने प्रतिमा परिसर में स्थित प्रदर्शनी हॉल का अवलोकन किया। उन्होंने भारत की आजादी की गाथा, गुलामी से आजादी तक की यात्रा तथा भारत की एकता के लिए लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के संघर्ष और योगदान के बारे में जानकारी प्राप्त की।राष्ट्रपति ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की दर्शक दीर्घा से सरदार सरोवर, नर्मदा बांध और विंध्याचल-सतपुड़ा पर्वत शृंखला की प्राकृतिक सुंदरता को देखी। राष्ट्रपति मुर्मु बुधवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नर्मदा की अतिथि बनीं। उन्होंने रात्रि विश्राम के बाद आज दूसरे दिन स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का अवलोकन किया। इस अवसर पर एसएसएनएनएल के अध्यक्ष मुकेश पुरी, एसके मोदी, पुलिस अधीक्षक प्रशांत सुम्बे, एसओयू के सीईओ यज्ञेश्वर व्यास सहित उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राष्ट्रपति मुर्मु ने स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर सरदार पटेल क
सागबारा और तिलकवाड़ा के आदिवासी भाई-बहनों ने मेवासी और होली नृत्य जैसे पारंपरिक आदिवासी नृत्यों के साथ एकता की दीवार पर राष्ट्रपति का स्वागत किया। उन्होंने प्रत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News