Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र कल से, तीन मार्च को पेश होगा बजट

पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान केंद्रीय सभागार में विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों को संबोधित करेंगे। शोक प्रस्ताव के साथ पहले दिन की कार्यवाही समाप्त होगी।

27 Feb 2025

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र कल से, तीन मार्च को पेश होगा बजट

पटना। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 28 फरवरी यानी शुक्रवार से शुरू हो रहा है। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा और उसी दिन आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट भी पेश होगी। एक और दो मार्च को शनिवार-रविवार होने की वजह से सदन की कार्यवाही नहीं होगी। 3 मार्च को बिहार सरकार 2025-26 वित्तीय वर्ष का बजट पेश करेगी।

बजट सत्र में दो दिन राजकीय विधेयक के लिए भी समय रखा गया है।

पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान केंद्रीय सभागार में विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों को संबोधित करेंगे। शोक प्रस्ताव के साथ पहले दिन की कार्यवाही समाप्त होगी।

चार मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और चर्चा के बाद सरकार का जवाब होगा। 5 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पर चर्चा के बाद 6 मार्च को फिर बजट पर चर्चा होगी और फिर सरकार का उत्तर होगा।

6 मार्च को ही वित्तीय वर्ष 2024-25 के तृतीय अनुपूरक बजट को सदन पटल पर रखा जाएगा। 7 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट के अनुदान पर चर्चा होगी और मतदान होगा। 8 मार्च और 9 मार्च शनिवार-रविवार होने के कारण कार्यवाही नहीं होगी।

10 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025-26 के तृतीय अनुपूरक बजट पर चर्चा और सरकार का उत्तर होगा। उसी दिन विनियोग विधेयक भी सरकार पेश करेगी।

11 मार्च से 13 मार्च तक वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट के अनुदान मांग पर चर्चा और मतदान होगा। 14 मार्च से 16 मार्च तक बैठकें नहीं होगी। इसमें होली की भी छुट्टी शामिल है। 17 मार्च से 21 मार्च तक वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट से संबंधित विनियोग विधेयक पर चर्चा और सरकार का उत्तर आयेगा। 22 और 23 मार्च को शनिवार-रविवार होने के कारण बैठक नहीं होगी।

28 मार्च को सत्र का समापन

24 मार्च को वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट से संबंधित विनियोग विधेयक पर चर्चा और सरकार का उत्तर आयेगा। 25 मार्च को राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य होंगे। 26 मार्च को गैर सरकारी सदस्यों के संकल्प पर चर्चा होगी। 27 मार्च को राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय कार्य किए जाएंगे। 28 मार्च को गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा होगी।

बजट सत्र में 19 दिनों का कार्य दिवस

राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के लिए दो कार्य दिवस होंगे। वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पर चर्चा के लिए दो कार्य दिवस होंगे। वित्तीय वर्ष 2024-25 के तृतीय अनुपूरक बजट पर चर्चा और सरकार के उत्तर के लिए एक कार्य दिवस होगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 के विभिन्न विभागों के अनुदान पर चर्चा और विनियोग विधेयक पर 10 कार्य दिवस होंगे। गैर सरकारी संकल्प पर चर्चा के लिए दो कार्य दिवस होंगे। राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय कार्य के लिए दो कार्य दिवस निर्धारित किया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार विधानमंडल का बजट सत्र कल से, तीन मार्च को पेश होगा बजट
पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान केंद्रीय सभागार में विधानसभा और विधान परिषद के सदस्यों को संबोधित करेंगे। शोक प्रस्ताव के साथ पहले दिन की कार्यवाही समाप्त हो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News