Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

हाई कोर्ट ने तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी की शिकायत पर रत्ना चट्टोपाध्याय से मांगा जवाब

कल्याण बनर्जी ने अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी कि रत्ना ने सार्वजनिक रूप से उन पर निशाना साधते हुए बयान दिया कि "मैं तो कल्याण दा की सलाह पर ही तलाक नहीं दे रही।" इस बयान को कल्याण ने अदालत की अवमानना बताते हुए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

28 Feb 2025

हाई कोर्ट ने तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी की शिकायत पर रत्ना चट्टोपाध्याय से मांगा जवाब

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस सांसद और जाने माने वकील कल्याण बनर्जी को कथित रूप से धमकी देने के मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने तृणमूल विधायक रत्ना चटर्जी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। हाई कोर्ट ने रत्ना से उनका पक्ष जानने के लिए जवाब देने का निर्देश दिया है।

कल्याण बनर्जी ने अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी कि रत्ना ने सार्वजनिक रूप से उन पर निशाना साधते हुए बयान दिया कि "मैं तो कल्याण दा की सलाह पर ही तलाक नहीं दे रही।" इस बयान को कल्याण ने अदालत की अवमानना बताते हुए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

सुनवाई के दौरान रत्ना के वकील ने तर्क दिया कि कल्याण बनर्जी ने भी उनके मुवक्किल के पिता के बारे में अनुचित टिप्पणी की थी। इस पर न्यायमूर्ति हिरण्मय भट्टाचार्य ने रत्ना के वकील को अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया और कहा कि इस विवाद का असर मुख्य मामले की सुनवाई पर पड़ सकता है।

गौरतलब है कि राज्य के पूर्व मंत्री और कोलकाता के मेयर रह चुके शोभन देव चट्टोपाध्याय ने अलीपुर अदालत में रत्ना चटर्जी से तलाक के लिए मामला दायर किया था, जिसमें अब तक दोनों पक्षों की गवाही हो चुकी है। रत्ना ने कुछ और गवाहों की गवाही की मांग की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था। इसी फैसले को चुनौती देते हुए रत्ना हाई कोर्ट पहुंची थीं। मामले की सुनवाई के दौरान कल्याण बनर्जी ने शोभन का पक्ष लिया था, जिससे रत्ना नाराज हो गईं और उन्होंने मीडिया में बयान दिया। इसी बयान को कल्याण ने धमकी करार दिया और अदालत से हस्तक्षेप की मांग की।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


हाई कोर्ट ने तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी की शिकायत पर रत्ना च
कल्याण बनर्जी ने अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी कि रत्ना ने सार्वजनिक रूप से उन पर निशाना साधते हुए बयान दिया कि "मैं तो कल्याण दा की सलाह पर ही तलाक नहीं दे रही





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News