Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

जादवपुर विश्वविद्यालय में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही, मंत्री के बाद कुलपति से बदसलूकी, कैंपस में लगी आग

जादवपुर विश्वविद्यालय में वामपंथी छात्रों की तरफ से लगातार की जा रही हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है

02 Mar 2025

जादवपुर विश्वविद्यालय में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही, मंत्री के बाद कुलपति से बदसलूकी, कैंपस में लगी आग

जादवपुर विश्वविद्यालय में वामपंथी छात्रों की तरफ से लगातार की जा रही हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार अपराह्न शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु पर हमला करने के बाद शनिवार रात एक बार फिर माहौल तनावपूर्ण हो गया। रात करीब 9:30 बजे तृणमूल समर्थित कर्मचारी संगठन 'शिक्षाबंधु' के कार्यालय में अचानक आग लग गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

तृणमूल समर्थित संगठन ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके दफ्तर में तोड़फोड़ की और आगजनी की घटना को अंजाम दिया। शनिवार को विश्वविद्यालय में हुई हिंसा के बाद घायल छात्रों से मिलने के लिए केपीसी अस्पताल पहुंचे जादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति भास्कर गुप्ता के साथ भी अभद्रता हुई। कुलपति का आरोप है कि कुछ छात्राएं अचानक उनके पास आईं, धक्का-मुक्की की।

कुलपति ने कहा, "अस्पताल में कुछ छात्रों ने मुझे गाड़ी में बिठाकर सुरक्षित निकाला। मैं छात्रों के इस व्यवहार से हैरान हूं।" घटनाओं के बाद वामपंथी छात्र संगठन एसएफआई ने शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु और उनके समर्थकों पर छात्रों पर हमला करने का आरोप लगाया। इसके विरोध में एसएफआई ने सोमवार को राज्य के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में हड़ताल का आह्वान किया है।

वहीं, तृणमूल समर्थित शिक्षक संगठन वेबकूपा ने सोमवार को जादवपुर एरिया के 8 बी बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को ब्रात्य बसु जादवपुर विश्वविद्यालय के ओपन एयर थिएटर में वेबकूपा की बैठक में पहुंचे थे। बैठक शुरू होने से पहले एसएफआई, आइसा और डीएसएफ से जुड़े छात्र संगठन विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

जैसे ही ब्रात्य बसु विश्वविद्यालय पहुंचे, छात्रों ने विरोध करते हुए नारेबाजी की। छात्रों ने शिक्षा मंत्री की गाड़ी के टायर से हवा निकाल दी, जिससे माहौल और बिगड़ गया। इसी दौरान उनकी गाड़ी और साथ चल रहे पायलट वाहन में तोड़फोड़ की गई। मंत्री ने आरोप लगाया कि गाड़ी पर ईंटें फेंकी गईं और उन्हें शारीरिक चोटें आईं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जादवपुर विश्वविद्यालय में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही
जादवपुर विश्वविद्यालय में वामपंथी छात्रों की तरफ से लगातार की जा रही हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News