Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाया, भाई आनंद और रामजी गौतम बने नेशनल कोओर्डिनेटर

मायावती ने अपने बयान में कहा कि आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया है। आकाश आनंद को हटाने के पीछे इसकी सारी जिम्मेवारी उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ की है। अशोक ने पार्टी के नुकसान पहुंचाने के साथ ही साथ आकाश के राजनीतिक कैरियर को भी खराब कर दिया है।

02 Mar 2025

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाया, भाई आनंद और रामजी गौतम बने नेशनल कोओर्डिनेटर

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के राज्य कार्यालय में रविवार को बसपा प्रमुख मायावती ने बैठक में बड़ा फैसला लिया। उन्होंने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया । उनकी जगह पर अपने भाई आनंद कुमार और रामजी गौतम को पार्टी का राष्ट्रीय कोओर्डिनेटर बनाया गया है। इनके जिम्मेदारियों के बारे में भी बताया गया।

मायावती ने अपने बयान में कहा कि आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया है। आकाश आनंद को हटाने के पीछे इसकी सारी जिम्मेवारी उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ की है। अशोक ने पार्टी के नुकसान पहुंचाने के साथ ही साथ आकाश के राजनीतिक कैरियर को भी खराब कर दिया है। आकाश के स्थान पर उनके छोटे भाई आनंद कुमार ही पार्टी का सभी कार्य करते रहेंगे। आनंद पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ ही साथ राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर भी बनाया गया है। उनका पूरा सहयोग करने के लिए रामजी गौतम को भी नेशनल कोओर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी है। इन दोनों में से आनंद कुमार का प्रमुख कार्य दिल्ली में अधिक रहकर पार्टी का पूरा पेपर वर्क अन्य जरूरी कार्य देखेना होगा। साथ ही पूरे देश में अपना सम्पर्क बनाकर रखेंगे। वहीं रामजी गौतम पूरे देश और हर राज्यों में जाकर पार्टी की प्रगति रिपोर्ट लेंगे। पार्टी के जनाधार को भी बढ़ाने के लिए उनके द्वारा दिए गये निर्देशों का पालन कराएंगे।

पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी से जुड़े कई राज्यों के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान मायावती ने पिछले दिनों हुई पार्टी की बैठक में लिए गये निर्णय और कार्यां की प्रगति रिपोर्ट पर समीक्षा की। बसपा प्रमुख ने कहा कि यूपी में खासकर बहुजन समाज के करोड़ो लोगों के समुचित एवं समग्र विकास के बिना यूपी ही नहीं बल्कि देश भी सही से तरक्की नहीं कर सकता है। इसलिए सरकार को राजनीतिक, साम्प्रदायिक द्वेष व पक्षपात आदि से ऊपर उठकर पूरे संवैधानिक दायित्व के साथ जनहित व जनकल्याण के लिए कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र और जिन राज्यों में चल रही भाजपा की सरकार की कथनी और करनी में अंतर हैं। महाकुंभ का जिक्र करते हुए कहा कि अगर अव्यवस्था, हादसा व हताहत मुक्त होकर यूपी सरकार के दावे के अनुसार होता तो यह बेहतर होता। हाल में केंद्र और राज्य सरकार के भी बजट के दौरान किए गये सरकारी दावें जमीनी हकीकत में ज्यादातर हवा-हवाई लगते हैं। इसी कारण करोड़ो गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गां एवं अन्य मेहनतकश लोगों के जीवन में अपेक्षित सुधार नहीं हैं बल्कि अपार महंगाई, बेरोजगारी व सरकार के अधिकतर धन्नासेठ समर्थक एवं जनविरोधी कार्यकलापों से लोगों की बदहाली बढ़ी है। उन्होंन कहा कि वास्तव में सरकार इतनी ज्यादा दूरदर्शी हो गयी है कि उसे देश के सवा सौ करोड़ लोगों द्वारा रोजी-रोटी, स्कूल, अस्पताल, सड़क व जीएसटी करके बोझ आदि से बदहाल स्थिति की वर्तमान ज्वलन्त समस्याएं नजर हीं नहीं आ रही है। सरकार की नीयत व नीति में सुधार जरूरी है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटाया, भ
मायावती ने अपने बयान में कहा कि आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया है। आकाश आनंद को हटाने के पीछे इसकी सारी जिम्मेवारी उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News